सुंदरनगर में सम्मानित किए पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थी व विभिन्न सामाजिक संस्थाएं

सुंदरनगर में सम्मानित किए पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थी व विभिन्न सामाजिक संस्थाएं

विधायक राकेश जम्वाल ने 15 सामाजिक संस्थाओं को स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित । 



नेक्स्ट न्यूज हिमाचल

सुंदरनगर, 26 जून।


 सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक राकेश जम्वाल ने कम्युनिटी हॉल सुंदरनगर में आयोजित सामाजिक संस्था सम्मान समारोह कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। विधायक राकेश जम्वाल ने सुंदरनगर क्षेत्र की 15 सामाजिक संस्थाओं तथा पीएम स्वनिधि योजना के 52 लाभार्थियों को स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र, प्रधानमंत्री संदेश देकर सम्मानित किया। 


इससे पहले विधायक राकेश जम्वाल ने 5.5 लाख रुपए की लागत से बने जवाहर पार्क सुंदरनगर गेट का भी उद्घाटन किया। 


विधायक राकेश जम्वाल ने अपने संबोधन में कहा कि सुंदरनगर में सभी समुदायों, धर्मों के लोग एकजुट होकर काम करते हैं जिससे विकास कार्यों को और गति मिलती है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में भी इन सामाजिक संस्थाओं का पूर्ण योगदान रहा है जिसके लिए सभी संस्थाएं बधाई के पात्र हैं।

साथ ही उन्होंने सुंदरनगर की स्थानीय जनता की प्रशंसा करते हुए कहा कि स्थानीय जनता का भी समय-समय पर पूर्ण सहयोग मिलता है जिससे क्षेत्र में विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं।

इस अवसर पर विधायक राकेश जम्वाल ने सुंदरनगर शहर के विकास कार्यों की चर्चा करते हुए कहा कि शहर में इंडोर  स्टेडियम, स्वास्थ्य सुविधा, फुट ओवर ब्रिज, पार्किंग का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है और सब-वे बनकर तैयार हो चुका है तथा 23.5 करोड़ रुपए की लागत से बनी पेयजल योजना के लोकार्पण से शहर में पीने के पानी की समस्या का भी समाधान हुआ है।


विचार सांझा।

इस अवसर पर नगरपरिषद अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा ने माननीय मुख्यातिथि महोदय का स्वागत संबोधन किया तथा उपमंडलाधिकारी सुंदरनगर धर्मेश रामोत्रा सहित विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधिगणों ने भी अपने विचार सांझा किए।


उपस्थिति।

इस अवसर पर सुंदरनगर नगरपरिषद अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, उपमंडलाधिकारी सुंदरनगर धर्मेश रामोत्रा, भाजपा मंडलाध्यक्ष प्रताप ठाकुर, मीडिया प्रभारी घनश्याम वर्मा, नगरपरिषद सुंदरनगर पार्षदगण, विभिन्न संस्थाओं के सदस्यगण, पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

About Himachaltoday.in -by Ansari.

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें

If you have any Quary than