उना में छाए सनराइज बॉक्सिंग अकैडमी के बाक्सर
सनराइज बॉक्सिंग अकैडमी के बच्चों ने जीते गोल्ड और सिल्वर मेडल
उना में सनराइज बॉक्सिंग अकैडमी के बच्चों ने जीते गोल्ड और सिल्वर मेडल
नेक्स्ट न्यूज हिमाचल
सुंदरनगर 26 जून
सुंदरनगर उपमंडल के जड़ोल स्थित सनराइज बॉक्सिंग अकैडमी के बच्चों ने जीत कर सोना चांदी के मडल अर्जित किए है। जिससे जड़ोल में लोगों ने खुशी जताई है। अकैडमी के चेयरमैन राजा ठाकुर ने बाक्सर की गोल्ड और सिल्वर मेडल जीतने पर इनके उज्जल भविष्य की कामना की और बाक्सर को बधाई दी है।
80 किलो भार वर्ग में साहिल का चयन नेशनल लेवल के लिए हुआ है जो कि चेन्नई में होगी। प्रदेश के उना में आयोजित की जा रही यूथ स्टेटस बॉक्सिंग प्रतियोगिता में सनराइज बॉक्सिंग अकैडमी के बच्चों ने एक गोल्ड दो सिल्वर मेडल प्राप्त करने में सफलता हसिल की है। सचिव रवि ठाकुर ने जारी बयान में कहा कि अकैडमी के 80 किलो भार वर्ग में साहिल ने गोल्ड मेडल, 60 किलो भार वर्ग में शम्मी ने सिल्वर मेडल और 63.5 किलो भार वर्ग में दीपक ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया है। उन्होंने कहा कि कोच सूरज ठाकुर और मिनाक्षी ठाकुर ने बाक्सर को शुभकामनाएं दी और उज्जवल भविष्य की कामना की है।

0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें
If you have any Quary than