साईमा व रिया का एडस रोग पर भषण अव्वल
जन-जन को बताना है एड्स को मिटाना है के लगे नारे
श्री सांई स्कूल काॅलेज आफ नर्सिंग ने मनाया विश्व एड्स दिवस
नेक्स्ट न्यूज समाचार
सुंदरनगर
सुंदरनगर उपमंडल के डडोह स्थित प्रसिद्ध श्री साईं स्कूल काॅलेज आॅफ नर्सिंग में विश्व एड्स दिवस मनाया गया। इस दिवस में काॅलेज की सभी छात्राओं से बढ़-चढ़ कर भाग लिया व नारे भी लगाये (जन-जन को बताना है एड्स को मिटाना है) तथा छात्राओं के द्वारा लोगों को एड्स जैसी जानलेवा बीमारी से बचने की जानकारी दी गई। इस साल पहली दिसंबर 2022 की थीम थी समानता । इस अवसर पर छात्राओं ने पोस्टर व भाषण प्रतियोगिता मे भाग लिया। भाषण प्रतियोगिता में साईमा व रिया तथा पोस्टर मेकिंग में अंकीता व आंचल प्रथम रहे। काॅलेज की प्रधानाचार्य मिस मोनिका धिमान ने स्टूडेंट्स को ऐसी जानलेवा बीमारी से सचेत रहने की ताकीद दी। इस अवसर पर मिस बबली सैनी, मिस वन्दना चंदेल, मिस कीर्ति जमवाल मिस अंजना, मिस दिपिका, मिस कुसुमा, मिस शालिनी, सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें
If you have any Quary than