बिन मां बाप की बेटी की शादी का पूरा खर्चा उठाएगी समिति- नाचन जन कल्याण सेवा समिति ने लिया निर्णय

 बिन मां बाप की बेटी की शादी का पूरा खर्चा उठाएगी  समिति

नाचन जन कल्याण सेवा समिति ने लिया निर्णय 

गरीब परिवार की बेटी को सौंपी मदद व जरूरी सामान



नेक्स्ट न्यूज हिमाचल 

सुंदरनगर 18 फरवरी (अंसारी) 


नाचन की जन कल्याण सेवा समिति ने सेवा के कार्य में एक और कदम बढ़ाया है। समिति नाचन की ग्राम पंचायत भ्यारटा में बिन मां बाप की एक बेटी की शादी का पूरा खर्चा उठाएगी। इस कड़ी में गरीब परिवार की बेटी की शादी के लिए आर्थिक तौर पर मदद प्रदान की और जरूरतमंद वस्तुएं भी भेंट की। 

           


    समिति के चेयरमैन एवं मुख्य समाजसेवी ब्रह्म दास चौहान ने अपनी टीम के साथ यहां गरीब परिवार के घर पहुंचे और उन्हें आर्थिक मदद के साथ ही जरूरत की वस्तुएं प्रदान की। 

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि समिति का उद्देश्य ही जरूरतमंद असहाय गरीब परिवारों की मदद करना है। उन्होंने कहा समिति ने यह भी निर्णय लिया है कि अगर किसी गरीब परिवार की बेटी के माता.पिता नहीं हैं ऐसी इन मां बाप की बेटी के परिवार के शादी का तमाम खर्चा समिति अपने स्तर पर करेगी। जिसमें जिला प्रशासन का भी पूरा सहयोग रहेगा। इस तरह का निर्णय समिति ने लिया और आगामी इस दिशा में भी काम किया जाएगा। 

          इस अवसर पर ग्राम पंचायत प्रधान निशा जसवाल स्थानीय वार्ड सदस्य सुनिता देवी अर्जुन दास के अलावा समिति के महासचिव धनीराम रोशन लाल जोगिंदर चौधरी दीनानाथ सहित अन्य तमाम पदाधिकारी और स्थानीय जनता एवम गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

About Himachaltoday.in -by Ansari.

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें

If you have any Quary than