नाचन कांग्रेस की समीक्षा बैठक में बरसे लात घूंसे

नाचन कांग्रेस की समीक्षा बैठक में बरसे लात घूंसे 

कार्यकर्ताओं में हुई गालीगलोच और चली कुर्सियां

पूर्व प्रत्याशी सहित सभी टिकटार्थी पर लगाए हार के हार के आरोप 



नेक्स्ट न्यूज ब्यूरो। 


विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद शुक्रवार को म्याहमाता मंदिर ख्योड़ में बुलाई नाचन कांग्रेस की समीक्षा बैठक में जोरदार हंगामा हुआ। हार का मंथन कर रहे प्रत्याशी नरेश चैहान के समर्थक आपा खो बैठे और हार के लिए टिकट के दावेदारों को दोषी ठहराने लगे। 

नाचन विधानसभा क्षेत्र के पुर्व प्रत्याशी रहे लाल सिंह कौशल के संबोधन के बाद प्रोटोकॉल का उल्लंघन करते हुए बालहड़ी पंचायत के उपप्रधान गोबिंद राम ने मंच पर हो हल्ला किया और माईक अपने हाथ लेकर हार के लिए पूर्व प्रत्याशी व प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव लाल सिंह कौशल सहित सभी अन्य टिकटार्थियों को सीधे तौर पर सीधे जिम्मेवार ठहराया।जिससे लाल सिंह कौशल के समर्थक भड़क गए और सभा स्थल से बाहर आ गए। 

वहीं इसके बाद जिला महासचिव उपेंद्र कुमार ने मंच संभाला और आग में घी डालते हुए सीधे सीधे हार के लिए पूर्व प्रत्याशी रहे लाल सिंह कौशल पर चुनावों में हार के लिए गंभीर आरोप लगाए। जिससे माहौल अधिक तनावपूर्ण हो गया। 

बता दें कि समीक्षा बैठक में मंच पर लाल सिंह कौशल ने नाचन में कांग्रेस की करारी हार के लिए सभी संयुक्त रूप से जिम्मेवार बताया और प्रत्याशी को भी एक दूसरे पर आरोप लगाने के बजाय आगे बढ़ कर इसकी जिम्मेवारी लेने की बात की। ताकि कार्यकर्ताओं का मनोबल बना रहे। उन्होंने स्पष्ट किया कि मंडी जिला में कई कांग्रेस प्रत्याशी हारे हैं और कोई भी प्रत्याशी एक दूसरे पर हार का ठिकरा नहीं फोड़ रहे हैं। उन्होंने वर्ष 2017 में चुनाव मंे अपनी हार पर समीक्षा में हार की जिम्मेवारी स्वयं अपने उपर लने की बात की। 

उनके चुनाव के बाद मंडल कांग्रेस द्वारा बार बार समीक्षा बैठकें आयोजित करने पर मंडल अध्यक्ष नीलमणी पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि मंडल कार्यकारिणी अपनी जिम्मेवारी से नहीं भाग सकती है। उन्होंने मौजूदा कार्यकारिणी को नैतिकता के आधार पर तुरंत इस्तीफा दे देने की मांग की है। जिसके उपरांत उनपर एक के बाद एक कर बालहड़ी पंचायत के उपप्रधान गोबिंद राम व जिला महासचिव उपेंद्र कुमार ने लाल सिंह कौशल पर मोर्च खोल दिया। गौर हो कि बीते दिनों सोशल मीडिया पर नाचन के टिकाथिर्योें पर भाजपा के साथ लेन देन के आरोप भी वायरल हुए है। 

लाल सिंह के समर्थक भी भडक गए। जबकि लाल सिंह कौशल ने माहौल को शांत करने की कोशिश की। लेकिन नरेश चैहान के समर्थकों ने उनका गिरेवान पकड लिया। जिससे कार्यकर्ता आपे से बाहर हो गए और कथित रूप से एक दूसरे पर जमकर लात घूंसे बरसाए गए। इस दौरान कुछ कार्यकर्ता हाथों में कुर्सियां लहराते इुए भी नजर आए। जिसके बाद सभा स्थल पर अफरा तफरी मच गई और महिला पुरूष कार्यकर्ताओं में काफी देर तु तु मैं मैं होती है। महिला कार्यकताओं ने भी गाली गलौच में कसर नहीं छोडी। इसके उपरांत कार्यकर्ता बिना समीक्षा किए अपने अपने नेताओं के संग चलते बने। 


प्रदेश महासचिव एंव पुर्व प्रत्याशी रहे लाल सिंह कौशल ने कहा कि कुछ शरारती लोगों ने बैठक का माहौल जान बूझकर बिगाडने की कोशिश की जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। 

मंडल अध्यक्ष नीलमणी ने कहा कि यह एक सामान्य समीक्षा बैठक थी। इसमें किसी भी प्रकार का कोई हंगामा नहीं हुआ और न ही इस तरह की कोई बात नहीं हुई है। कुछ नेता अपनी प्रेजेंटेशन देने के लिए जोर जोर से बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि मंडल कांग्रेस कमेटी नाचन एकजुट है। 


About Himachaltoday.in -by Ansari.

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें

If you have any Quary than