फीट ऑफ फायर डांस एकेडमी ने आरडीसी रीपब्लिक डे के लिए बच्चे किए ट्रेंड
26 जनवरी 2023 की परेड में हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ के बच्चे ले रहे भाग
नेक्स्ट न्यूज ब्यूरो।
26 जनवरी 2023 को भारत के 74वां गणतंत्र दिवस की परेड में विशेष रूप से हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ के बच्चों को आरडीसी रीपब्लिक डे में भाग लेने के लिए हिमाचल प्रदेश की प्रसिद्ध फीट ऑफ फायर डांस एकेडमी और फाउंडेशन के प्रबंध संचालक, कोरियोग्राफर अमित भाटिया और उनकी टीम अजय सूर्यवंशी और विवेक मोरया ने तैयार किया।
उन्होंने बच्चों को ग्रुप सोंग और ग्रुप डांस की तैयारी कराई गई है। जिसके लिए मेजर जनरल हरदेव सिंह सोहा और डायरेक्टर जनरल डिफेंस एंड ब्रिगेडियर ने अमित भाटिया और उनकी टीम को बधाई। इसका कंपटीशन भी होगा। जो जनवरी 2 से शुरू होगा। इस कंपटीशन में पूरे देश से 17 टीमें शामिल हो रही है।
26 जनवरी 2023 को भारत अपना 74वां गणतंत्र दिवस मनाने के लिए पूरी तरह से तैयार है. आज ही के दिन 1950 में भारत का संविधान अस्तित्व में आया था. इस साल के गणतंत्र दिवस परेड में सैन्य दलों, मिलिट्री बैंड तथा विभिन्न राज्यों, विभागों और सैन्य बलों की झांकियों को शामिल किया जाएगा. परेड शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय समर स्मारक पर माल्यार्पण कर सर्वोच्च बलिदान देने वाले सैनिकों को श्रद्धांजलि देने में देश का नेतृत्व करेंगे.
भारतीय वायुसेना (Indian Air Force) और भारतीय नौसेना (Indian Navy) का एक-एक मार्चिंग दल भी परेड में भाग लेगा. केंद्रीय अर्द्ध सैनिक बलों में से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF), केंद्रीय औद्योगिक पुलिस बल (CISF), सशस्त्र सीमा बल (SSB), भारतीय तटरक्षक (ICG)) और सीमा सुरक्षा बल (BSF) की टुकड़ियां भी परेड में भाग लेंगी.

0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें
If you have any Quary than