आम आदमी पार्टी ने सिहली व नाल में बूथ स्तर बनाए सदस्य
तीसरे विकल्प के रूप में आम आदमी पार्टी को मिल रहा भरपूर समर्थन
नेक्स्ट न्यूज हिमाचल
सुंदरनगर 18 फरवरी (अंसारी)
आम आदमी पार्टी बूथ स्तर पर गांवों में प्रसार कर कर रही है। सुंदरनगर के सिहली, नाल, बल्ह धार, नालोट और बायला में लगभग दो दर्जन सदस्यों को पार्टी की सदस्यता प्रदान की गई।
शुक्रवार अध्यक्ष चमन शर्मा के नेतृत्व में मदनलाल गांधी और उमेश गौतम के सहयोग से पार्टी की सदस्यता दी गई। उन्होंने कहा कि पार्टी में सदस्य बनाओ अभियान के तहत प्रदेश में बूथ स्तर पर चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत आज नए सदस्यों ने पार्टी में शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि बदलाव की मांग के चलते आम आदमी पार्टी को तीसरे विकल्प के रूप में देखते हुए भरपूर समर्थन दिया जा रहा है।
सिहली से बायला, बरतो सडक़ की दशकों से खराब हालत से दोनों राजनीतिक दालों से नाराज ग्रामीण मंहगाई, बेरोजगारी से ग्रामीण तंग हो कर आम आदमी पार्टी को समय की मांग बता रहे है और इसके चलते ही पार्टी में जुडऩे का लोगोंं में उत्साह देखा गया है।
बीटू ठाकुर, निकू राम, भूभनेश्वर, डुमनु राम, हंस राज और रॉकी ने कहा कि आम आदमी पार्टी पर विश्वास करने और संगठन में शामिल हुए। आम आदमी पार्टी की महिला विंग सुंदर नगर की अध्यक्षा बिमला चौहान ने नए सदस्यों को बधाई दी।
0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें
If you have any Quary than