सुन्दरनगर, सदर मंडी, नाचन व बल्ह उपमंडल के ऑडिशन
राज्य स्तरीय नलवाड़ एवं देवता मेला 2022 में सांस्कृतिक संध्याओं के ऑडिशन में 51 कलाकार सिलेक्ट
च्चयोट गोहर, करसोग और सरकाघाट के कलाकारों के ऑडिशन 13 मार्च
सुंदरनगर राज्य स्तरीय नलवाड़ एवं देवता मेला 2022 में सांस्कृतिक संध्याओं के ऑडिशन
नेक्स्ट न्यूज हिमाचल
सुंदरनगर, 12 मार्च (अंसारी)
सुंदरनगर राज्य स्तरीय नलवाड़ एवं देवता मेला 2022 में सांस्कृतिक संध्याओं में कार्यक्रम प्रस्तुति के लिए कलाकारों के चयन के लिए शनिवार 12 मार्च से उपमण्डल में ऑडिशन आरम्भ हो गए। यह चयन प्रक्रिया 14 मार्च तक जारी रहेगी। जानकारी देते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम उप.समिति के संयोजक एवं एस.डी.एम. धर्मेश रोमात्रा ने कहा कि ऑडिशन के पहले दिन शनिवार को सुंदरनगर, सदर मंडी, नाचन और बल्ह उपमंडल के कलाकारों के ऑडिशन लिए गए। चयन प्रक्रिया में पहले दिन कुल 51 कलाकारों ने भाग लिया
जिसमें सुन्दरनगर के 40, मण्डी के 5, नाचन के 1 व बल्ह के 5 कलाकारों ने चयन हुआ है। च्चयोट गोहर, करसोग और सरकाघाट के कलाकारों के ऑडिशन 13 मार्च को लिए जाएंगे जबकि 14 मार्च को प्रदेश के अन्य जिलों के कलाकारों के ऑडिशन होंगे।
इन ऑडिशन में जज के तौर पर गीत.संगीत व कला संस्कृति क्षेत्र की प्रतिष्ठित विभूतियों को रखा गया है। जिसमें भगत राम कौण्डल, संगीत कला प्रध्यापक एमएलएसएम, ललीता कुमारी प्रवक्ता संगीत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला महादेव उपस्थित रहे।
0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें
If you have any Quary than