राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2023 में भाग लेंगे एन एस एस हेमराज और दीपिका

राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2023 के किए सिलेक्ट हेमराज और दीपिका
कर्नाटक में भाग लेंगे एमएलएसएम कालेज के एन एस एस
        Next2News Himachal 

एम एल एस एम कॉलेज सुंदरनगर की राष्ट्रीय सेवा योजना के दो स्वयंसेवी हेम राज और दीपिका का चयन राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2023 के लिए हुए हैं।
भारत सरकार द्वारा  आयोजित वर्ष 2023 का यह राष्ट्रीय युवा महोत्सव कर्नाटक राज्य में 12 जनवरी से 16 जनवरी तक होने जा रहा है। यह कार्यक्रम युवा सेवा एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित किया जाता है। 
@Next2News Himachalभारत सरकार द्वारा स्वामी विवेकानन्द जी की जयंती पर हर वर्ष 12 जनवरी  से आयोजन किया जाता है। जिसमे देश के युवा अपनी प्रतिभा के साथ साथ अपने क्षेत्र की परंपरा और संस्कृति का प्रदर्शन करते हैं। इस वर्ष भी समस्त भारत से लगभग 5000 युवा प्रतिभाए इस आयोजन में भाग ले रही हैं। कार्यक्रम अधिकारी डॉ कविता शर्मा और राजमल राणा ने बताया कि स्वयंसेवी हेम राज और दीपिका  एम एल एस एम महाविद्यालय सुंदरनगर का प्रतिनिधित्व कर अपनी प्रतिभा और हिमाचली संस्कृति का प्रदर्शन कर्नाटक में होने वाले इस युवा महोत्सव में करेगे। महाविद्यालय में ये दोनों ही स्वयंसेवी कला स्नातक के तृतीय वर्ष के छात्र हैं। जिसमें स्वयंसेवी हेम राज करसोग का और स्वयंसेवी दीपिका कांगू के भुवाणा से सम्बंध रखते हैं। और एन एस एस की प्रत्येक गतिविधि में बढ़ चढ़ कर भाग लेते हैं। दोनों का चयन होना महाविद्यालय और क्षेत्र के लिए हर्ष और गौरव का विषय हैं महाविद्यालय प्राचार्य डॉ सी पी कौशल और कार्यक्रम अधिकारियो ने  9 जनवरी को दोनों स्वयसेवियो को शुभकामनाएं देते हुए कर्नाटक के लिए रवाना किया ।

About Himachaltoday.in -by Ansari.

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें

If you have any Quary than