विक्रमादित्य सिंह का मंडी जिले के निहरी से गहरा नाता

विक्रमादित्य सिंह के मंत्री  बनने से निहरी में खुशी की लहर 
निहरी से विक्रमादित्य सिंह का गहरा नाता 
         Next2News Himachal
शिमला ग्रामीण से विधायक विक्रमादित्य सिंह ने मंत्री बनने पर मंडी जिले के निहरी में भारी उत्साह है और निहरी के लोगो ने खुशी जताई है। निहरी के युवा भागीरथ ने कहा कि निहरी से पूर्व मुख्यमंत्री स्व वीरभद्र सिंह के भी गहरे संबंध रहे है। कांग्रेस  की प्रदेशाध्यक्ष और मंडी की सांसद प्रतिभा सिंह और विक्रमादित्य सिंह का भी निहरी पर पूरा आशिर्वाद मिला है। और अब विक्रमादित्य सिंह के मंत्री बनने से निहरी और खासकर युवाशक्ति को भी आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा है कि शिमला ग्रामीण से विधायक विक्रमादित्य सिंह ने मंत्री पद की शपथ लेने के बाद सचिवालय में कार्यभार संभाल लिया है। जिस तरह विक्रमादित्य सिंह ढोल नगाड़ों के साथ सचिवालय पहुंचे और पूजा अर्चना के बाद कुर्सी पर विराजमान हुए। और विक्रमादित्य सिंह ने नई जिम्मेदारी के लिए पार्टी हाईकमान और सुखविंदर सिंह सुक्खू का धन्यवाद करते हुए कहा कि सरकार में जो भी भूमिका मिली है उसको बखूबी निभाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनकी प्रदेश के हर जिले का समान विकास उनकी प्राथमिकता रहेगी।

About Himachaltoday.in -by Ansari.

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें

If you have any Quary than