राँची में किक बाक्सिंग में ईगल स्कूल आफ मार्शल आर्ट के बच्चो ने जीते मेडल

 राष्ट्रीय जूनियर किक बाक्सिंग में ईगल स्कूल आफ मार्शल आर्ट के बच्चो ने जीते मेडल

राँची में 23 से 27 अगस्त तक किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन

           Next 2news Himachal

सुंदरनगर।

ईगल स्कूल आफ मार्शल आर्ट के बच्चो को रांची में  राष्ट्रीय जूनियर किक बाक्सिंग में मेडल जीतने पर सुंदरनगर में सम्मानित किया है। 

राष्ट्रीय जूनियर किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता जो कि  झारखंड के राँची में 23 से 27 अगस्त तक किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें हिमाचल प्रदेश के 44 खिलाड़ियों, 2 टीम कोच, 3 रेफ़री तथा 1 मैनेजर ने भाग लिया।

 प्रतियोगिता में प्रदेश के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 17 पदक जिसमें 2 स्वर्ण पदक, 6 रजत तथा 9 कांस्य पदक प्रदेश के नाम किए।

जिसमें ईगल स्कूल ऑफ़ मार्शल आर्ट्स सन्स्था सुन्दरनगर के खिलाड़ियों में 1 स्वर्ण, 1 रजत तथा 5 कान्सय पदक प्राप्त किए है। सुंदरनगर पहुंचने पर विजेता खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया गया है। 

विजेता खिलाड़ियों सनिधा पराशर, सुमेधा पराशर, तनिषा ठाकुर, सान्या शर्मा, सुयश शर्मा, नोहित वर्मा, गौरव वर्मा, यथार्थ नरेश ठाकुर, प्रज्वल ठाकुर निचुल प्रह्वी, मेधा कालिया संजना ठाकुर तथा हिमाचल टीम कोच हंस राज शर्मा को सम्मानित किया। ईगल स्कूल ऑफ़ मार्शल आर्ट्स सन्स्था सुंदरनगर, अभिवावकों तथा स्थानीय लोगों द्वारा जवाहर पार्क सुंदरनगर में भव्य स्वागत किया।



जानकारी देते हुए ईगल स्कूल ऑफ़ मार्शल आर्ट्स सन्स्था के सचिव कृष्ण लाल भूपी कराटे ने बताया कि प्रदेश की इस छोटी सी खेल अकादमी से अब तक सैकड़ों खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में मैडल जीत कर देश व प्रदेश का नाम रोशन कर चुके हैं, व यह क्रम आगे भी इसी प्रकार चलता रहेगा।  

 

इधर, इस अवसर पर टीम कोच हंस राज शर्मा ने खेल के दौरान हुए अनुभव सांझा करते हुए विशेष रूप से बताया कि इस वर्ष से महिला किक बॉक्सिंग को खेलो इंडिया में भी शामिल किया गया है और खुशी की बात यह है। इसमें से हिमाचल के दो शहरों को भी शामिल किया गया है।

.....सुंदरनगर से अंसारी की रिर्पाेट।


About Himachaltoday.in -by Ansari.

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें

If you have any Quary than