नियमित बिजली के बिना लोकमित्र केंद्रो और दुकानों में काम हो रहा ठप्प

नियमित बिजली की आपूर्ति के बिना लोकमित्र केंद्रो और दुकानों में काम हो रहा ठप्प   

महादेव व्यापार मंडल ने नियमित बिजली सप्लाई को पास किया प्रस्ताव 



नेक्स्ट न्यूज हिमाचल

सुंदरनगर 18 जून (अंसारी) 


नियमित बिजली की आपूर्ति के बिना लोकमित्र केंद्रो और दुकानों में ठप्प हो रहा काम को ेलेकर सुंदरनगर के महादेव व्यापार मंडल के बाढु भरमोठ वार्ड के तहत ग्राम पंचायत बाढु में व्यापार मंडल की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र की आधा दर्जन ग्राम पंचायतों में नियमित बिजली आपूर्ति की मांग की गई है। शनिवार को महादेव व्यापार मंडल के बाढु भरमोठ वार्ड के तहत ग्राम पंचायत बाढु में व्यापार मंडल की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता में प्रधान प्रकाश चन्द गुप्ता ने कहा कि बिजली की मांग को लेकर बैठक में प्रस्ताव पारित कर सुंदरनगर अधिषाशी अभियंता विद्युत मंडल सुंदरनगर को कार्रवाई के लिए भेजा गया है। उन्होंने कहा कि बिजली सप्लाई में दिन में बार.बार रुकावट होने की वजह से कम्प्यूटर और ऑनलाइन कार्यक्षेत्र में व्यवधान हो रहा है और इस व्यापारी वर्ग को काफी नुकसान झेलना पड़ रहा है। इस दौरान जैदेवी, कटेरू, फंगवास, डोलधार, पौड़ाकोठी, घीड़ी, रोहांड़ा, चौकी, कमांद एवं अन्य क्षेत्रों से व्यापारी सदस्यों शामिल हुए। इस अवसर पर सदस्य लोक मित्र केंद्रों के मालिक ने समस्या रखे हुए कहा कि बिजली की दिन में बार बार बाधा आने की वजह से कारोबारी बहुत नुकसान झेल ने पर मजबूर हैं।                                                                               


व्यापारी वर्ग ने विभाग की कार्य प्रणाली पर प्रश्न उठाया। उन्होने पक्ष रखा कि व्यापार मंडल के सदस्यों में लोकमित्र केंद्रों के मालिक और बिजली के आधारित कारोबार करने वालों ने आरोप लगाया कि इससे जहां सरकारी योजनाओं जैसे आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, हिमकेयर कार्ड, आयुष्मान कार्ड, व्यापारियों के संबंधित फूड लाइसेन्स, पासपोर्ट, राजस्व कार्य, ड्राइविंग लाइसेन्स सहित नौकरी के आवेदन और दूधदही डेली नीड की सामग्री का कारोबार करने वाले व्यापार बिजली की दिन में बार.बार रुकावट से प्रभावित हो रहे है। जिससे आम लोगों को भी लोक मित्र केंद्रों में घटों इंतजार करना पड़ता है। इससे समय व धन की बर्बादी हो रही है। और विभिन्न परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। व्यापारमंडल ने विभाग से आग्रह किया है कि कार्य दिवस के दौरान तो कम से कम बिना बाधा के बिजली की आपूर्ति जारी की जाए। वहीं यह भी मांग की है कि आवश्यक मरम्मत आदि को बिजली बंद करने की जानकारी भी कम से कम तीन दिन पहले दी जाए। ताकि बिजली बंद रहने की पूर्व में जानकारी मिलने से अधिक समस्या का सामना न करना पड़े। पंचायत जैदेवी, सयांजीकोठी, भलाणा, फंगवास, डोलधार, पौड़ाकोठी, रोहांड़ा, बाढु, ग्राम पंचायत घीड़ी और डुमट.बहली के प्रतिनिधि भी शामिल हुए है। 


About Himachaltoday.in -by Ansari.

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें

If you have any Quary than