अग्रिपथ योजना के विरोध प्रदर्शन में कई युवाओं थाने ले गई सुंदरनगर पुलिस
शांति पूर्वक प्रदर्शन को कुचलने के आरोप लगाए गए
प्रदर्शनकारियों के नेता और कई युवा पर बल प्रयोग, थाने में लेजाकर दी गई चेतावनी
अग्रिपथ योजना के विरोध में सुंदरनगर में युवाओं ने किया प्रदर्शन
योजना रदद और लिखित परीक्षा बहाल करने को राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
नेक्स्ट न्यूज हिमाचल
सुंदरनगर 17 जून (अंसारी)
सुंदरनगर में अग्निपथ योजना को रदद करने और पिछली सैना की लिखित परीक्षा बहाल करने की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन पर पुलिस बल का प्रयोग किया गया। प्रदर्शन में कई युवाओं पुलिस गिरेवान पकड़ कर जबरन थाने ले गई और थाने में ले जाकर चेतावनी दी गई। पुलिस के पहरे में योजना रदद और लिखित परीक्षा बहाल करने को एसडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा गया है। घटना शुक्रवार की है जब अग्निपथ योजना के विरोध में प्रदर्शन कर रहे युवा अक्षय ठाकुर, निशांत कुमार, रोहीत, सुरज, अभिषेक, परवीन कुमार, मोहित कुमार, राम, सुरेश कुमार, अमन, सोम कुमार, अतुल, कीर्ती और दर्जनों युवाओं ने एसडीएम धर्मेश रामोत्रा के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेंज कर अग्निपथ योजना को रदद करने और पिछली सैना की लिखित परीक्षा बहाल करने की मांग की है।
इस दौरान पुलिस बल का प्रयोग किया गया। प्रदर्शन में कई युवाओं पुलिस गिरेवान पकड़ कर जबरन थाने ले गई। पुलिस की इस कार्रवाई पर रोष जताया गया है और शांति पूर्वक प्रदर्शन को कुचलने के आरोप लगाए गए है। बता दें कि केंद्र सरकार द्वारा भारतीय सेना की तीनो शाखाओं नौसेना, थलसेना और वायुसेना में युवाओं की भर्ती के लिए लांच की गई। युवाओं ने अग्निपथ योजना का युवाओं ने कड़ा विरोध किया है। उन्होंने कहा कि अग्निपथ योजना युवाओं के साथ छलावा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने पिछली भर्तियां जिनकी लगभग 2 वर्षो से लिखित परीक्षा नहीं ली जा रही थी। उन्होंने कहा कि जिन युवाओं ने ग्राउंड टैस्ट पास किया था। वो भी रद्द कर दी है उसे बहाल किया जाए। यह वर्ग सरकार के इस फैसले से वे हताश है। उन्होंने कहा कि सेना में भर्ती जैसे पहले होती थी। वैसे ही ली जाए। इस संबंध में सुंदरनगर थाना प्रभारी मनीष ने कहा कि प्रदर्शन कर रहे युवाओं से बात की और उन्हे समझाया है। इसके उपरांत एसडीएम सुंदरनगर के माध्यम से ज्ञापन भेजा गया है।


0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें
If you have any Quary than