मोक्षधाम कमेटी सुंदरनगर को भंग करने को सांैपा ज्ञापन
नई कमेटी का गठन कर स्थानीय लोगों को बनाए सदस्य
पैसे मांग कर किया प्रवासी मृतक का दाह संस्कार
नेक्स्ट न्यूज हिमाचल
सुंदरनगर 17 जून (अंसारी)
सुंदरनगर में कलौहड़ के बीडीसी के सदस्य महेश शर्मा के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने चांदपुर स्थित शमशान घाट की मोक्षधाम कमेटी सुंदरनगर को भंग करने और निष्पक्ष चुनावों करने को सुंदरनगर एसडीएम धर्मेश रामोत्रा और सब रजिस्ट्रार को मांग पत्र सौंपा गया। इस अपसर पर एसडीएम धर्मेश रामोत्रा से चुनाव कर नई कमेटी गठित करने की मांग की है। इससे पहले कालौहड पंचायत के धनेश्वरी और स्थानीय लोगों ने कमेटी के खिलाफ प्रदर्शन किया और विभिन्न आरोप भी लगाए है।
उन्होंने पक्ष रखा कि सविनय निवेदन है कि कुछ दिन पहले चांदपुर मोक्षधाम में एक प्रवासी मजदूर का शव जलाने के लिए लाया गया। लेकिन कमेटी द्वारा 3500 की तय की गई राशि जमा करने के लिए कहा। मृतक के परिजन अत्यंत गरीब और मजबूर होने के कारण पैसे नहीं थे। पीडि़त परिजनों द्वारा किस तरह से 3500 रूपए की राशि लोगों से पैसे मांग कर एकत्र किए और मृतक का दाह संस्कार किया गया। इस घटना का पता लगते ही स्थानीय लोगों ने कमेटी के नियमों को विरोध जताया। जिसके चलते कमेटी के प्रधान द्वारा पैसे वापिस कर दिए गए है। लेकिन घटना के बाद भी मामला थम नहीं पाया। कमेटी द्वारा भी पुलिस को मामले की शिकायत की गई है। शमशान घाट को दान देने वालें दानी सज्जनों के मन को आहत हुए है। इस बात को लेकर लोगों द्वारा हंगामा किया गया है और शुक्रवार को शमशान घाट पहुंच कर प्रदर्शन किया और जोनदार नारेबाजी भी की और आरोप लगाया कि बाहरी लोगों ने कमेटी पर कब्जा किया है। जिनकों स्थानीय लोगोंं से कोई लेना देना नहीं है।
क्या कहते है कमेटी अध्यक्ष
इस संबंध मेंं कमेटी के प्रधान हरमीक सिंह ने कहा कि इस तरह की कोई घटना नहीं हुई। मृतक के परिजन किसी भी तरह से परिचय नहीं दे पाए है। जिससे यह घटना हुई है। लेकिन अपने स्तर पर पता करने के उपरांत परिजनों को पैसा वापिस कर दिया था। लेकिन आज प्रदर्शन कारियों ने मोक्षधाम पर बेवजह आरोप लगाए और धार्मिक तथा क्षेत्रवाद का रंग दिया है। जिसकी कड़ी निंदा की जाती है।

0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें
If you have any Quary than