सरकार के मिशन रिपीट के लिए अहम भूमिका निभाएगा अनुसूचित समाज
भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न
राज्य सभा सांसद सिकंदर ने दिया मूल मंत्र
नेक्स्ट न्यूज ब्यूरो
सुंदरनगर 17 जून (अंसारी) हिमाचल में भाजपा के सरकार के मिशन रिपीट के लिए अनुसूचित समाज अहम भूमिका निभाएगा। सुंदरनगर में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष नितेन कुमार की अध्यक्षता में प्रदेश पदाधिकारियों व जिला अध्यक्षों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें विशेष तौर पर डा. सिकंदर कुमार राज्यसभा सांसद विशेष रूप से उपस्थित रहे। सांसद डा. सिकंदर कुमार ने हिमाचल प्रदेश सरकार व केंद्र सरकार द्वारा चलाई गई अनुसूचित जाति वर्ग के लिए योजनाओं के बारे में जानकारी दी व संगठन के कार्यकर्ताओं में संगठन को मजबूत करने के लिए उत्साह भरा वह मिशन रिपीट के लिए मंत्र देते हुए कहा ना राज बदलेंगे ना ताज बदलेंगे इस बार बस रिवाज बदलेंगे। अनुसूचित समाज के मंडल अध्यक्ष अमरू राम ने कहा कि बैठक में प्रदेश सचिव एवं मोर्चा व प्रकोष्ठ के प्रभारी तिलक राज, सुंदर नगर के विधायक राकेश जमवाल और बल्ह विधानसभा के विधायक इंद्र सिंह गांधी तथा प्रदेश मीडिया प्रभारी उमेश नाथ धीमान भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष नितेन कुमार को दिए गए कार्यों की समीक्षा की तथा आगामी आने वाले कार्यों के बारे में मोर्चा के पदाधिकारियों व अध्यक्षों को जानकारी दी गई।

0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें
If you have any Quary than