नौलखा में ऑल इंडिया राहुल गांधी कॉन्ग्रेस कमेटी का राज्य स्तरीय सम्मेलन 19 जून को
नेक्स्ट न्यूज ब्यूरो
सुंदरनगर 17 जून (अंसारी)
ऑल इंडिया राहुल गांधी कॉन्ग्रेस कमेटी का राज्य स्तरीय सम्मेलन 19 जून को सिरडा इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर नौलक्खा में होगा। कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष इंजीनियर निक्का राम चौधरी और जिला अध्यक्ष चिंत राम शास्त्री की अध्यक्षता में सुंदरनगर में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमेें उपाध्यक्ष युधिष्ठिर शर्मा जिला महासचिव हरीश शर्मा सचिन ब्लॉक के अध्यक्ष जंग बहादुर भी शामिल हुए है। सम्मेलन में मुख्य सलाहकार एवं पूर्व मंत्री बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष बलदेव ठाकुर करेंगे। कार्यक्रम में करीब चार सौ लोग शामिल होंगे तथा संगठन की गतिविधियों के बारे में चर्चा की जाएगी। वर्तमान की गतिविधियों के बारे में भी फीडबैक भी ली जाएगी। निक्का राम ने कहा कि विधानसभा 2022 के चुनाव सिर पर हैं। इस बात को मद्देनजर रखते हुए ऑल इंडिया राहुल गांधी कांग्रेस कमेटी बूथ और ब्लॉक स्तर से लेकर जिला स्तर तक तमाम तरह की गतिविधियों को अंजाम देने के लिए खाका तैयार करेगी और घर.घर जाकर केंद्र और प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के बारे में लोगों को जागरूक किया जाएगा। कहा कि आने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी भारी बहुमत के साथ विजय होगी और जो भाजपा को आईना उपचुनाव में दिखाया है। प्रदेश और केंद्र में भाजपा की सरकार के राज में ना तो महंगाई पर नियंत्रण हुआ है ना बेरोजगारों को रोजगार मिला है और भ्रष्टाचार बढ़ा है। भाजपा राज में हर ओर लो एंड ऑर्डर की अवहेलना हो रही हैं। नियमों को ताक पर रखकर निर्माण कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहाकि आने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा का सूपड़ा साफ होगा और कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी।

0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें
If you have any Quary than