पैराडाइज पब्लिक स्कूल की छात्रा ने प्रदेश भर में बोर्ड की दसवीं की परीक्षा में पाया आठवां स्थान

 पैराडाइज पब्लिक स्कूल की छात्रा ने प्रदेश भर में बोर्ड की दसवीं की परीक्षा में पाया आठवां स्थान 

पुनर्मूल्यांकन में टाप टेंन की श्रेणी में 8वें स्थान पर आ गई तंजिल

11वां स्थान से हिंदी के पुनर्मूल्यांकन में आया परीक्षा का परिणाम 



Next 2news himachal 

सुंदरनगर।  

सुंदरनगर के प्रसिद्ध पैराडाइज पब्लिक स्कूल की छात्रा ने प्रदेश भर में बोर्ड की दसवीं की परीक्षा में आठवां स्थान हासिल किया है। बोर्ड की हिंदी विषय में परीक्षा का परिणाम पुनर्मूल्यांकन में आया है। गौर हो कि 26 मई 2023 को स्कूल शिक्षा बोर्ड हिमाचल प्रदेश ने दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित किया था, जिसमें तंजिल ने 684 अंक प्राप्त करके प्रदेश भर में 11वां स्थान हासिल किया था। पुनर्मूल्यांकन में तंजिल टाप टेंन की श्रेणी में 8वें स्थान पर आ गई है।                                    

बता दें कि बोर्ड की परीक्षा में 26 मई 2023 को घोषित परिणाम में टाप टेंन में 

1. मानवी

2. दिक्षा कात्याल

3. अक्षित शर्मा

4. आकर्षक ठाकुर

5. सिमरन कौर

6. पलक

7. अभिनव शर्मा

8. अर्शिका शर्मा

9. स्वाति संगम

10. कश्वी राणा टाप टेंन में पास हुई है, जिसमें लिस्ट में तंजिल 11वें स्थान से 8वें स्थान पर आई थी। लेकिन तंजिल छात्रा अपने हिंदी विषय के नंबरों से संतुष्ट नहीं थी। इसलिए उसने हिंदी विषय का पुनर्मूल्यांकन करवाया। पुनर्मूल्यांकन का परिणाम 2 सितंबर 2023 को आया, जिसमें उसके तीन अंक बढ़े और उसके पूर्णांक 687 हो गए। पुनर्मूल्यांकन के परिणाम के बाद अब तंजिल प्रदेश भर की मेरिट लिस्ट में 11वें स्थान से 8वें स्थान पर आ गई है। तंजिल ने अपनी इस शानदार उपलब्धि से अपने विद्यालय, अध्यापकों और अपने माता-पिता का नाम रोशन किया। पैराडाइज परिवार की तरफ से तंजिल को हार्दिक शुभकामनाएं।

.....सुंदरनगर से अंसारी की रिर्पाेट।


About Himachaltoday.in -by Ansari.

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें

If you have any Quary than