राजस्थान कोटा में मांडव कला मंच के लुड्डी की धूम
मांडव कला मंच कोटा में पेश करेगा हिमाचली संस्कृति
सुंदरनगर।
राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव में मांडव्य कला मंच मंडी कोटा राजस्थान रवाना हो गया है। जहां मांडव्य कला मंच मंडी का 16 कलाकार मंडी की संस्कृति विशेष रूप से लुड्डी पेश करेंगे। मांडव्य कला मंच मंडी के दल का कोटा रेलवे स्टेशन पहुंचने पर राजस्थान की परंपरा के अनुरूप स्वागत किया गया। दल के कोटा पहुंचने पर हिमाचली कलाकारों का प्रसिद्ध फिल्म डायरेक्टर एवं एक्टर एस.पी. निम्बावत और फिल्म लाइन प्रोड्यूसर भाग चन्द खींची के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। मांडव्य कला मंच मंडी के दल का नेतृत्व कर रहे संस्कृति कर्मी एवं मंच के संस्थापक कुलदीप गुलेरिया ने कहा कि संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा एन.जेड.सी.सी. के माध्यम से राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव का आयोजन 5 सितंबर को राजस्थान के कोटा के दशहरा मैदान में किया जा रहा है।
कार्यक्रम में भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ बतौर मुख्य अतिथि और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला बतौर विशेष अतिथि शिरकत करेंगे।
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला के मांडव्य कला मंच के कलाकार देश के विभिन्न राज्यों से शामिल ही रहे कलाकारों के साथ मंडी जनपद का लुड्डी लोक नृत्य प्रस्तुत करेंगे।
... अंसारी
0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें
If you have any Quary than