सुंदरनगर में मनोनीत नगर पार्षदों को शपथ दिलाई

 सुंदरनगर में मनोनीत नगर पार्षदों को शपथ दिलाई

पूर्व विधायक सोहन लाल ठाकुर ने विकास का दिया भरोसा

             Next 2news Himachal

सुंदरनगर। अंसारी। 

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के 9 महीने के बाद सुंदरनगर नगर परिषद को चार नए पार्षद मिले है। बुधवार को एसडीएम अमर नेगी मनोनित पार्षदों राम सिंह, राकेश शर्मा, सोमकुमार और नागेंद्र कुमार को शपथ दिलाई है। सुंदरनगर नगर परिषद में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान सरकार द्वारा मनोनीत पार्षद राम सिंह, राकेश शर्मा, सोमकुमार और नागेंद्र कुमार को एसडीएम अमर नेगी ने पद गोपनीयता की शपथ दिलाई। 

नगर परिषद सभागार में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक सोहन लाल ठाकुर ने बतौर विशेष अतिथि शिरकत की। जबकि कार्यक्रम नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी, चेयरमैन जितेंद्र शर्मा, वाइस चेयरमैन रक्षा धीमान, सभी पार्षद और कांग्रेस के बीसीसी अध्यक्ष हेमंत शर्मा, राज कुमार शर्मा, दीपक भल्ला, यादविंदर सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक सोहन लाल ठाकुर ने कहा कि नगर परिषद के सभी वार्डों सहित सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र में जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू के निर्देश है कि क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता से पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नगर परिषद के जिस वार्ड में कांग्रेस के पार्षद नहीं चुने गए गए हैं, उन वार्डों में मनोनीत पार्षद लोगों की समस्याओं पर ध्यान देंगे और विकास कार्य कराएंगे। 






About Himachaltoday.in -by Ansari.

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें

If you have any Quary than