सुंदर नगर के पार्षद ने अवैध कब्जा के विवाद से बेवजह लगा दिए धांधली के आरोप


सुंदर नगर के पार्षद ने अवैध कब्जा के विवाद से बेवजह लगा दिए धांधली के आरोप

किसी भी जांच के लिए हर समय तैयार है सुंदर नगर नगर परिषद


पारदर्शिता और नियमों के अनुसार किए गए हैं विकास कार्य

सुंदरनगर नगर परिषद ने आरोप लगाने वाले पार्षद पर खोला मोर्चा
        NextNews Himachal 

सुंदरनगर नगर परिषद पर करोड़ों की धांधली के आरोप लगने के बाद नगर परिषद ने भी पार्षद के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को नगर परिषद के 13 में से 9 पार्षदों सहित चेयरमैन जितेंद्र शर्मा और वाइस चेयरमैन रक्षा धीमान ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि 2 साल में वार्ड नंबर 4 सलाह में 65 लाख से अधिक राशि विकास कार्यों पर खर्च हुई और कई विकास कार्य अभी चल रहे है। उन्होंने कहा कि नप पर आरोप लगाने वाले संबधित वार्ड के पार्षद शिव सिंह सेन ने स्वयं ना स्टैंडिंग कमेटी और न ही ग्राम समिति की निर्माण कार्य में सहमति ली थी और न ही उस समय उन्हें याद आई है। उन्होंने कहा कि वार्ड चार के पार्षद के बेटे ने पार्किंग किराए के नाम पर कब्जा रही है। जिसे हटाने के लिए नोटिस भेजा गया है। @Next2News Himachal




उन्होंने कहा कि पार्षद पर जमीन के अतिक्रमण को लेकर हुए विवाद के बाद बेवजह नगर परिषद को बदनाम किया जा रहा है, यह निंदनीय है।

बता दे कि सलाह वार्ड नंबर 4 के पार्षद शिव सिंह सेन ने एक दिन पहले ही नगर परिषद सुंदरनगर में करोड़ों की धांधली का 12 सूत्री आरोप पर शहरी विकास विभाग के भेज कर जांच कर कारवाई की मांग की है। जिस पर नप के चेयरमैन जितेंद्र शर्मा ने कड़ा रुख अख्तियार कर हुए कहा कि सुंदरनगर नगर परिषद ने 2 वर्षों में दो कार्यकारी अधिकारियों के साथ कार्य किए गए है। जिसमें सभी वार्डों में विकास कार्यों पर करोड़ों की राशि खर्च की गई है। सभी वार्डो के रास्तों और सफाई तथा पथ प्रकाश को लेकर उत्कृष्ट कार्य किए गए हैं। उन्होंने कहा कि डेंटल कॉलेज का मामला 10 साल से चल रहा है। जिस पर कार्रवाई भी अमल में लाई जा रही है। उन्होंने कहा कि 2 सालों में नगर परिषद ने पारदर्शिता और नियमों के प्रावधान के अनुसार कार्य अंजाम दिए हैं। किसकी कोई भी सरकारी एजेंसी किसी भी स्तर पर जांच कर सकती है। नगर परिषद इस जांच के लिए पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने कहा कि शहर के विकास कार्यों को लेकर सभी राजनीतिक दलों से संबंध रखने वाले पार्षद एकजुट हैं। प्रदेश के सबसे बड़े क्षेत्रफल की नगर परिषद विकास की गति पर बेहतर कार्य कर रही है। सफाई शहर की सफाई डंपिंग साइट के साथ प्रदूषण को लेकर क्षेत्र में बेहतर कार्य अंजाम दिए गए हैं। नगर परिषद को इस कार्य के लिए पुरस्कृत भी किया गया है। 2 सालों के अंतराल में गृहकर को लेकर करीब सवा करोड़ की राशि एकत्र की है और इस राशि को क्षेत्र के विकास पर व्यय किया जाएगा।

जवाहर पार्क में हरी घास बिछाने का कार्य उपायुक्त के निर्देश पर और पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड से प्राप्त राशि के तहत विधिवत टेंडरिंग प्रक्रिया को अपनाते हुए आवंटित किया गया है। जवाहर पार्क में घास बिछाकर एक बड़ा ग्रीन पैच तैयार किया जा रहा है। जो सुंदरनगर के पर्यावरण सरंक्षण में अहम योगदान करेगा।

....परवेज अंसारी



About Himachaltoday.in -by Ansari.

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें

If you have any Quary than