महावीर स्कूल के तीन छात्र राज्य गणतंत्र दिवस परेड के लिए सिलेक्ट
Next2News Himachal
महावीर पब्लिक स्कूल के तीन NSS स्वयसेवियों का चयन शिमला में राज्य गणतंत्र दिवस परेड के लिए हुआ है। 27 दिसंबर से 31 दिसम्बर तक प्री रिपब्लिक (Pre-RD) कैम्प का आयोजन सुन्नी शिमला में किया गया। जिसमे राज्य के विभिन्न - 2 स्कूलों से एन एस.एस. स्वयसेवियों ने बढ़चढ़कर भाग लिया है। @Next2News Himachal
महावीर पब्लिक स्कूल के तीन NSS स्वयं सेवियों में 11 वीं कक्षा के अंशुल 12वीं कक्षा के अनशुल ठाकुर तथा 11वीं कक्षा के राजीव कुमार जम्वाल का चयन हुआ है। उन्होने बताया कि निरन्तर प्रयास व शिक्षकों के समय-2 पर सही मार्गदर्शन से ही वह यह जीत हासिल कर पाए है। स्कूल से तीन स्वयंसेवियों का राज्य गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होना बहुत गर्व की बात है।
इस अवसर पर स्कूल की प्रधानाचार्य अनुराधा जैन ने सभी स्वयंसेवियों, उनके अभिभावकों तथा सहयोगी एन. एस. एस. अधिकारियों वीना देवी, शिखा तथा यादविन्दर को बधाई का पात्र बताते हुए उन्हे शुभकामनाएं दी तथा भविष्य में और अधिक प्रयासरत रहने का संदेश दिया।



0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें
If you have any Quary than