20 वर्षों के बाद नए रथ मे विराजे देव बाला टिक्का
राज्य स्तरीय सुकेत देवता मेला 2022 मे आयेंगे देव
नेक्स्ट न्यूज हिमाचल
सुंदर नगर
सुन्दरनगर उपमंडल के गांव हलेल तथा लोअर नाचन और सुकेत के अराध्य देव श्री बाला टिक्का जी आज 20 वर्षों के बाद अपने नए रथ मे विराजमान हूए । जानकारी देते हुए देवता के कुटाल प्रदिप ने बताया कि देव बाला टिक्का जी के नए रथ की प्रतिष्ठा आज सम्पन्न हुई । देवता के रथ को इस बार नए अलंकार बनाए गए है। देवता के दर 10 दिनों से यज्ञ चला हुआ था जिसका समापन आज देव विधि तथा शास्त्रों अनुसार पुरा किया गया। देवता के समारोह मे बडा देव कमरुनाग जी दाड़ी के कारदार निशांत शर्मा तथा गैरव शर्मा के साथ अन्य सात देवताओं के कारदार कमेटी सदस्य पहुंचें। देवता के पास यज्ञ आचार्य मनोज शर्मा जी की अगुवाई में पंडित गुलशन शर्मा तथा पंडित नवीन शर्मा के द्वारा किया गया। देवता के दर सुकेत सर्व देवता कमेटी की सम्पूर्ण कार्यकारिणी भी देवता का आशीर्वाद प्राप्त करने पहुंची। देवता जी यज्ञ के बाद सुन्दरनगर शहर पहुंच गए है तथा यहां अपने भक्तों के घर आतिथ्य ग्रहण कर रहे हैं। वहीं डॉ अभिषेक सोनी प्रधान सुकेत सर्व देवता कमेटी ने बताया कि देव बाला टिक्का जी हलेल सुकेत देवता मेला मे अहम स्थान रखते है तथा देव महामाया जी को मेले मे लाने तथा वापस रंगमहल पहुचाने की जिम्मेदारी भी देवता जी निभाते आ रहे हैं। देवता अपनी छड़ और निशान के साथ 6 अप्रैल को महामाया जी के दिव्य त्रिशूल को मेला मे लाने के लिए रंगमहल जाएगें।
देवी महामाया जी का दिव्य त्रिशूल पांच दिनों तक देवता जी के साथ ही रहता है। आज भी देवी देवता अपनी रिती रिवाज और परम्परा पर कायम है। राज्य स्तरीय सुकेत देवता मेला मे आए सभी देवी देवताओं का विशेष स्थान है तथा सभी अपनी परम्परा का निर्वाहन करते हैं। देवता जी यज्ञ समारोह के लिए देवताओं के श्रद्धालु भक्तो तथा हार प्रजा को शुभकामनाएं दी। इस शुभ अवसर पर देवता की मंदिर कमेटी के प्रधान नेत्र पाल, शुभम, जीवन, खीरु, सतिश मुख्य बजनतरी मुकेश सहित सहित देवता मंदिर कमेटी सहित कारदार कमेटी मौजूद रही।
0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें
If you have any Quary than