विशेज्ञ चिकित्सको ने जांचा 300 लोगो का ह्रदय रोग

आईजीएमसी और लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज के विशेज्ञ चिकित्सको ने जांचा  300   लोगो का ह्रदय रोग 

डॉ रजनीश पठानिया निदेशक मेडिकल एजुकेशन ने किया ह्रदय जांच कैम्प का शुभारंभ 

असहाय सेवा समिति ने दो  दिवसीय कैम्प में निशुल्क जांच की व्यवस्था  

नेक्स्ट न्यूज हिमाचल
सुंदरनगर 19 मार्च

सुंदरनगर असहाय सेवा समिति के सौजन्य से होटल व्यास व्यू में आयोजित दो दिवसीय मुफ्त ह्रदय चिकित्सा जाच कैम्प के प्रथम दिवस शनिवार को आईजीएमसी शिमला के कार्डियोलॉजी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ राजीव मरवाह तथा लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज नेरचौक से मेडिसन विभाग के स्पेशलिस्ट चिकित्सको की टीमों ने 300
लोगो के ह्रदय की जांच की।
 मेडिकल कैंप में इको टेस्ट, ईसीजी टेस्ट तथा ब्लड शुगर टेस्ट की निशुल्क सुविधा प्रदान की गई वही कुछ मुफ्त दवाइयां भी उपलब्ध करवाई गई।
समिति के प्रधान सी एल गुप्ता ने बताया कि कैंप में आईजीएमसी डॉ रजनीश पठानिया निदेशक मेडिकल एजुकेशन द्वारा रिबन काट कर कैम्प का विधिवत शुभारम्भ  किया गया।वही
आइजीएमसी से आए डॉ राजीव मरवाह एसोसिएट प्रोफेसर कार्डियोलोजी,डॉ सेवियो डिसूजा (एसआर डीएम कार्डियोलोजी)
डॉ राजेश भवानी प्रिंसिपल नेरचौक मेडिकल कॉलेज ,डॉ तनुजा (जेआर) ,डॉ लोकेश वर्मा (एपी)डॉ रोशन ठाकुर (एसआर),डॉ कृपा एस आराध्या (डाईटीशन )डॉ सोनी कुमार (एसआर मेडिसन)
जसवंत ( टेक्निशन ),नरेश (सहायक)
श्री साई कालेज ऑफ नर्सिंग डडोह प्रशिक्षु 
अदिति शर्मा,रीना कुमारी,आरुषि,महक,पूजा,आशिमा,श्रेया, वैशाली,शेफाली,मधु,दीक्षा,महिमा
सूर्या एक्सरे क्लिनिक विशाल सेन  की टीम में
हेमलता,प्रियंका,ईसीजी व शुगर टेस्ट निशुल्क किए गए।इस दौरान समिति के 
 संरक्षक-जनक सेन, महासचिव-के.एस. जम्वाल उपप्रधान प्रेम लाल सैणी, रूमा चौहान,  कोषाध्यक्ष मस्तराम वर्मा,डॉ केशवानंद कौशल, यादवेंद्र शर्मा, सोहनलाल गौतम प्रेस सचिव अश्वनी सैनी उपस्थित रहे।

About Himachaltoday.in -by Ansari.

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें

If you have any Quary than