चालक और परिचालक की सूझबूझ से बचाई सवारियों की जान
70 यात्री लेकर आ रही बटवाड रूट की निगम की बस की ब्रेक खराब
बसों के घटिया कलपुर्जो के प्रयोग से हादसों की आशंका भी जताई गई
सुंदरनगर में खटारा बसों के कारण कई बार सामने आए है ऐसे ही बाकय
नेक्स्ट न्यूज हिमाचल
सुंदरनगर, 11 अप्रैल (अंसारी)
सुंदरनगर एच.आर.टी.सी. डिपो की सुंदरनगर से बटवाड़ा रूट पर सुंदरनगर सवारियां लेकर आ रही बस सनीहण के निकट आधे रास्ते में खराब हो गई है। चालक और परिचालक की सूझबूझ से सवारियों की जान बचाई गई है। बस की ढलान पर आ रही बस की ब्रेक हांफ गई और बस से धुंआ भी निकलने लगा। जिसे देख कर सवारियों की जान आफत में पड़ गई। लेकिन बस के चालक की सूझबूझ और संयम के कारण के बस हादसे की शिकार होने से बाल बच गई है। स्थानीय वासी बटवाडा सुधार समिति के अध्यक्ष नीम चंद ठाकुर, टेंक चंद, नरेश कुमार, सतीश कुमार, सुरत राम, जगर नाथ, लाभ सिंह, चिंत राम, हिमा देवी, गुलाबी देवी, मीना देवी ने कहा कि बस में तकरीबन 70 सवारियां थी और बस ढलान पर चली हुई थी, लेकिन ब्रेक की खराबी बताई गई, जिससे बस से धुंआ भी निकलने लग गया था। जिसे देख बस के चालक ने बस को किसी तरह काबू किया और उन्हे सुरक्षित बाहर निकाला। चानक परिचालक द्वारा इस रूट पर दूसरी बस से सवारियां गंजव्य के लिए भेजी गई है। लोगों ने आरोप लगाया कि दुर्गम पंचायत के इस रूट पर सुंदरनगर निगम से बस सेवा में भी खटारा बस भेजी जा रही है। लंबे समय से यह बस इस रूट पर चलाई जा रही है। जिससे कभी भी कोई अनहोनी की आशंका भी बनी रहती है। गौर हो कि बसों के घटिया कलपुर्जो के प्रयोग से हादसों की आशंका भी जताई गई है।
बता दें कि हाल ही में पंडोह के निकट हुए बस हादसे में चालक ने जान गंवाकर सवारियों की जान बचाई है। चाहल की जान पर खेल कर सवारियों की जान बचाने के बजाय परिवहन मंत्री द्वारा इस दुर्घटना को मानवीय भूल करार दे कर एचआरटीसी प्रबंधन की कुलपुर्जो की खरीद प्रणाली की लापरवाही और धांधली जैसी कमियों को बचाया गया था। लेकिन प्रदेश स्तर पर व्यापाक विरोध को सामने देख कर निगम ने निर्णय बदला और जान गंवाने वाले चालक की पत्नी को नौकरी का पत्र लेकर निगम मुख्य को भेजा है। सुंदरनगर में खटारा बसों के कारण ऐसे ही बाकय कई बार सामने आए है, जिन्हे चालक और परिचालाकों द्वारा अपने स्तर पर निपटाया है।
इस संबंध में निगम के डीपो में अडडा प्रबंधन से बात करने पर कहा कि ऐसी समस्याएं आती रहती है। जिसे चालक अपने स्तर वर्कशाप में मरम्मत करवा लेते है। इस मामले में टिप्पणी करते हुए पीयुष शर्मा, क्षेत्रीय प्रबंधक एचआरटीसी डीपो सुंदरनगर ने कहा कि मामले में संज्ञान लिया जाएगा और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
.jpg)
0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें
If you have any Quary than