उद्योग विभाग और पर्यटन सूचना अधिकारी ने बताई योजनाएं -अनु.जा. ज. जा. विकास निगम ने बताई योजनाएं


चमु
खा में युवाओं को बताए स्वरोजगार के तरीके 

उद्योग विभाग और पर्यटन सूचना अधिकारी ने बताई योजनाएं 



नेक्स्ट न्यूज हिमाचल 

सुंदरनगर, 29 मार्च (अंसारी)


सुंदरनगर के चमुखा में युवाओं को स्वरोजगार के तरीके बताए है। जागरूकता कार्यक्रम में उद्योग विभाग और पर्यटन सूचना अधिकारी ने स्वरोजगार की योजनाएं बताई है। मंगलवार को जिला टूरिज्म एंड सिविल एविएशन डिपार्टमेंट के टूरिंज्म डव्लपमेंट आफिर के सौजन्य से आयोजित जागरूकता कार्यशाला में अनुसूचित जाति जन.जाति वर्ग के युवाओं को रोजगार से जोडऩे की सरकार की योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर मंडी जिला के पर्यटन सूचना अधिकारी रितेस पटियाल ने कहा कि प्रदेश में पर्यटन की संभावनाओं को ओर बेहतर बनाने के लिए युवाओं को जागरूकत किया गया है। स्वरोजगार की दृष्टि से होम स्टे के क्षेत्र में विस्तार से लेकर इस क्षेत्र में विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गई है। उन्होंने कहा कि विशेष वर्ग के कार्यक्रम में करीब दो दर्जन युवा शामिल हुए है।


वहीं इस दौरान बल्ह के उद्योग प्रसार अधिकारी नारायण भारती ने विभाग की सुगम हिमाचल,उन्नत हिमाचल, मुख्यमंत्री स्वरोजगार और प्रधान मंत्री सुक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना सहित लाभकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की है और युवाओं को अपने उद्योग लगाने के लिए विभाग की ओर से हर तरह की सहयोग की बात की है। उन्होंने युवाओं को स्वरोजगार करके बेरोगारों को रोजगार उपलब्ध करवाने का आहवान किया है। 

                     वहीं अनु.जा. ज. जा. विकास निगम के अधिकारी योगेंद्र कुमार ने अनुदानित रोजगार परक योजनाओं की जानकारी देते हुए युवाओं को कौशल विकास के तहत प्रशिक्षण प्राप्त करने का आहवान किया है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण स्तर पर महिलाओं और युवाओं को प्रशिक्षण की भी योजनाएं है, जिसके तहत घर गांव में ही निशुल्क प्रशिक्षण प्रदान करने के प्रबंध किए जा सकते है। उन्होंने शिक्षा ऋण जैसी योजना का लाभ प्राप्त कर उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित किया है। 

 दौरान विभाग के दलीप कुमार ने निगम की योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की है। इससे पहले जिप प्रत्याशी रहे चुनी लाल ने अधिकारियों द्वारा इस तरह के चार सालों में पहली बार आोजित किए जागरूकता कार्यक्रम को युवाओं के लिए कल्याण और ज्ञापपरक कार्यक्रम बताया और टूरिज्म व अन्य विभागों का आभार जताया है। इस अवसर पर किशोरी लाल, चुनी लाल, राहुल पुजारी, देश राज, प्र्र्र्र्र्र्र्र्रवीन कुमार, नानक चंद, सुनील कुमार, राकेश कुमार, रवि, मनोज, विकास, रवि और युवा शामिल हुए।                                                                         

https://next2newshimachal.blogspot.com/2022/04/6_4.html

https://next2newshimachal.blogspot.com/2022/04/blog-post.html

https://next2newshimachal.blogspot.com/2022/04/6.html

https://next2newshimachal.blogspot.com/2022/03/20-2022.html

About Himachaltoday.in -by Ansari.

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें

If you have any Quary than