Street-Vendors-Union: सुंदरनगर नगर परिषद को मांग पत्र सौंपेगी रेहड़ी फहड़ी यूनियन

 Street-Vendors-Union: सुंदरनगर नगर परिषद को मांग पत्र सौंपेगी रेहड़ी फहड़ी यूनियन

Street-Vendors-Union



Himachal Today News: 

सुंदरनगर। हिमाचल प्रदेश में संजौली मस्जिद के अवैध निर्माण को लेकर शुरू विरोध से प्रवासी मजदूरों को टारगेट करने के बीच सुंदरनगर रेहड़ी फहड़ी यूनियन की अहम बैठक आयोजित हुई। 

जिसमें सुंदरनगर रेहड़ी फहड़ी यूनियन के नव निर्वाचित प्रधान कर्म चन्द ने कहा कि यूनियन की मांगों को  नगर परिषद के समक्ष रखा जाएगा। उन्होंने स्ट्रीट वैडिंग एक्ट 2014 के बारे में सभी लोगों को जागरूक किया, और सभी सदस्यों ने अपनी समस्याओं और मांगों पर चर्चा की। इस अवसर पर मांगों को लेकर प्रस्ताव रखा गया। जिसे जल्द ही नगर परिषद को सौंप दिया जायेगा।


कर्म चन्द को चुना गया  रेहड़ी फहड़ी यूनियन सुंदरनगर इकाई का प्रधान  

इससे पहले रेहड़ी फहड़ी यूनियन सुंदरनगर इकाई का चौथा सम्मलेन पुष्प वाटिका में किया गया।  सम्मेलन की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार ने की। सभी रेहड़ी फहड़ी धारको ने एक बजे तक अपनी रेहड़ी फहड़ी बंद करके नई कार्य कारणी का गठन किया। जिसमे सर्व सहमती से कर्म चन्द को प्रधान चुना गया। जबकि सचिव किशोर कुमार, उप प्रधान सोहन लाल, कोषाध्यक्ष विपन कुमार, सह सचिव कृष्णा देवी और रानी देवी चुनी गई।  संगठन में दीपक शर्मा, श्याम लाल, बहादुर सिंह, सुनीता देवी, शंकर दास, कोशल्या, जसवीर रामू, मोहर पाल को कमेटी सदस्य चुना गया और मुख्य सलाहकार रमेश कुमार को चुना गया ।

Read More: 



About Himachaltoday.in -by Ansari.

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें

If you have any Quary than