डी.ए.वी. सुंदरनगर में 611 विद्यार्थियों का हीमोग्लोबिन

 डी.ए.वी. सुंदरनगर में 611 विद्यार्थियों का हीमोग्लोबिन 



नेक्स्ट न्यूज हिमाचल

सुंदरनगर

               

सुंदरनगर डी.ए.वी. स्कूल में हुआ नौनिहालों का हीमोग्लोबिन परीक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अपने शरीर को स्वस्थ रखना मनुष्य का प्रथम कर्तव्य है इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहना चाहिए। इस कडी में हिमाचल प्रदेश सरकार ने (मुख्यमंत्री बाल सुपोषण योजना) का शुभारंभ किया है। जिसके तहत प्रदेश को एनीमिया मुक्त बनाने हेतु स्वास्थ्य विभाग की मुहिम जारी है। डी.ए.वी. विद्यालय सुंदर नगर में दो दिवसीय एल.के.जी. से पांचवी कक्षा तक के नौनिहालों का हीमोग्लोबिन परीक्षण किया गया। योजना के तहत बच्चों में हीमोग्लोबिन स्तर की जांच की गई, जांच के दौरान सभी बच्चों का हीमोग्लोबिन स्तर सही पाया गया। स्वास्थ्य विभाग रोहांडा ब्लॉक के कर्मियों द्वारा बच्चों को रक्त की मात्रा के स्तर की जानकारी के साथ-साथ एनीमिया से बचाने वाले आहार, रक्त बढ़ाने वाले आहार के विषय में भी विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि एनीमिया से बच्चों का मानसिक एवं शारीरिक विकास बाधित होता है और हर्ष का विषय है कि डी.ए.वी. सुंदर नगर में पढ़ने वाले इन बच्चों में  हीमोग्लोबिन स्तर सही पाया गया। डी.ए.वी. विद्यालय सुंदर नगर के स्वास्थ्य क्लब की समन्वयक प्रोमिला गुलेरिया जी ने बताया कि बच्चों के स्वास्थ्य का विद्यालयी स्तर पर विशेष ध्यान रखा जाता है। विद्यालय के लगभग 611 विद्यार्थियों का हीमोग्लोबिन जाँच किया गया।

प्रधानाचार्य मोहित चुघ के मार्गदर्शन एवं पर्यवेक्षण में बच्चों को समय-समय पर आयरन और एल्बेंडाजोल की गोलियां खिलवाई जाती हैं ताकि उनका हीमोग्लोबिन स्तर सही बना रहे और वे स्वस्थ रहें।    ...अंसारी

About Himachaltoday.in -by Ansari.

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें

If you have any Quary than