कांग्रेस के सोहन लाल ठाकुर ने कुशासन और भ्रष्टाचार हटाने को सुंदरनगर में मांगे वोट

कांग्रेस प्रत्याशी सोहन लाल ठाकुर ने कुशासन और भ्रष्टाचार हटाने को सुंदरनगर शहर में मांगे वोट

बीबीएमबी कालोनी में भी की मतदान की अपील  

Next2news himachal 

सुंदरनगर ब्यूरो। 
 See more:  1-https://youtu.be/vswj9l56LhU
2-
https://youtu.be/-n7krSSGwO4

Read:
सुंदर नगर विधानसभा के उम्मीदवारों नामांकन पर्चा भरने के बाद अब गांवों के साथ बाजारों की और रुख किया है। 
बुधवार को सुंदरनगर में कांग्रेस के उम्मीदवार सोहन लाल ठाकुर ने कार्यकर्ताओं के साथ शहर का दौरा किया और दुकानों में जा कर मिले तथा मतदान की अपील भी की। उन्होंने देश प्रदेश की डबल इंजन सरकार के दौर में बढ़ी महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, ठेकेदारों के लिए की जा रही लूट जैसी समस्याओं पर कांग्रेस के दस गारंटी पर विस्तृत चर्चा की और उनके इस पर विजन को स्पष्ट किया। जिसे स्थानीय मतदाताओं से खूब सराहा और कांग्रेस पर पूरा भरोसा जताया है। 
वही बता दे कि जैसे जैसे चुनाव नजदीक आ रहे है। प्रत्याशी अपना चुनाव प्रचार गांव से एक दौर पूरा कर शहर की तरह रुख कर रहे है। इससे पहले भाजपा के बागी नेता आजाद प्रत्याशी अभिषेक ठाकुर द्वारा बाजार का दौरा किया गया था ।
_बीबीएमबी में भी मांगे कांग्रेस को वोट
बुधवार को कांग्रेस प्रत्याशी सोहन लाल ठाकुर ने बीबीएमबी कालोनी बाजार का दौरा किया और वोट मांगे।
_यह कांग्रेस कार्यकर्ता भी रहे शामिल
इस अवसर पर कांग्रेस वरिष्ठ उपप्रधान निकू राम सैनी , स्थानीय पार्षद व व्यापारी गोपाल कपूर, अमित सैनी, विशाल गुप्ता, हेम चंद शर्मा, दीप सैनी, दूनी चंद धीमान आदि उपस्थित रहे।

About Himachaltoday.in -by Ansari.

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें

If you have any Quary than