लिम्काबुक आफ रिकार्ड में शामिल किया जाएगा देवता मेला स्वस्तिवचन
6 अप्रैल से शुरू होगा राज्य स्तरीय देवता मेला 2022
राज्य स्तरीय दर्जा मिलने के बाद सुकेत देवता मेला शोभा यात्रा में 5000 लोग होंगे शामिल
1111 व्यक्ति या बच्चे मंत्रोचारण करने स्वस्तिवचन में होंगे शामिल
मेला कमेटी अध्यक्ष एवं उप मंडलाधिकारी (ना.) धर्मेश रामोत्रा की पहल
नेक्स्ट न्यूज हिमाचल
सुंदरनगर, 4 अप्रैल (अंसारी)
सुंदरनगर राज्य स्तरीय सुकेत देवता मेला स्वस्तिवचन कार्यक्रम के लिए लिम्काबुक आफ रिकार्ड में शामिल किया जाएगा। इसके लिए तमाम औपचारिकताएं पूरी कर ली गई है। शुकदेव वाटिका से विधिवत देव पूजा अर्चना के साथ शोभा यात्रा अयोजित की जाएगी। जिसकी अगुवाई प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर करेंगे और विधायक राकेश जमवाल भी शामिल होंगे। भव्य शोभा यात्रा के जवाहर पार्क में पहुंचने के साथ मंत्रोचारण के साथ स्वस्तिवचन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें तकरीबन 1111 व्यक्ति या बच्चे शामिल होंगे। बता दें कि दो वर्ष के उपरांत राज्य स्तरीय दर्जा मिलने के उपरांत पहली बार सुकेत देवता मेेले का आयोजन नए स्वरूप के साथ किया जा रहा है, जिसे लेकर शहर वासियों और देव सदन में भारी उत्साह है। 6 अप्रैल से शुरू होने जा रहे 5 दिवसीय इस राज्य स्तरीय देवता मेला को लेकर सोमवार को उप.मंडलाधिकारी कार्यालय के सभागार में मेला कमेटी अध्यक्ष एवं उप मंडलाधिकारी (ना.) धर्मेश रामोत्रा की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि राज्य स्तरीय देवता मेला 2022 6 अप्रैल से शुरू होगा। जिसमें 200 देवी देवता शिरकत करेंगे।
6 अप्रैल को पहली शोभा यात्रा मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश जयराम ठाकुर की अगुवाई में निकाली जाएगी। इस शोभायात्रा में 10 से 15 देवी देवताओं का एक दल बनाए जाएगा। प्रत्येक दल में लगभग 200 लोग शामिल होंगे। शोभायात्रा में तकरीबन 3000 से 5000 लोगों के शामिल होने की संभावना है। शोभायात्रा को सुचारू रूप से सफल बनाने के लिए प्रत्येक दल के साथ पुलिस कर्मी और प्रशासन के सेक्टर ऑफिसर भी साथ रहेंगे। यह शोभा यात्रा शुकदेव वाटिका से जवाहर पार्क सुंदरनगर मेला ग्राउंड तक चलेगी। उन्होंने कहा कि सुकेत देवता मेले के शुभारंभ के दिन इस बार स्वस्तिवचन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। मेले का शुभारंभ पारंपरिक पूजा.अर्चना के साथ किया जाएगा। शोभा यात्रा को सफल बनाने के लिए भोजन धाम की व्यवस्था शुकदेव वाटिका के निकट चयनित स्थान पर की गई है। बैठक में नगर परिषद के चेयरमैन जितेंद्र शर्मा, तहसीलदार जगदीश चंद शर्मा, न. प. कार्यकारी अधिकारी करुण भरमोरिया, डीएसपी दिनेश कुमार, सुकेत देवता कमेटी के प्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी के साथ अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। https://next2newshimachal.blogspot.com/2022/04/6_4.html
https://next2newshimachal.blogspot.com/2022/04/blog-post.html
https://next2newshimachal.blogspot.com/2022/04/6.html
https://next2newshimachal.blogspot.com/2022/03/20-2022.html


.jpeg)
0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें
If you have any Quary than