6 अप्रैल को मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर करेंगे महाराणा प्रताप की मूर्ति का अनारण

6 अप्रैल को मुख्यमंत्री करेंगे महाराणा प्रताप की मूर्ति का अनारण 

महाराणा प्रताप चौक के नाम से जाना जाएगा सिनेमा चौक 

राकेश जवाल की पहल पर हुआ जीर्णोद्धार 

एसडीएम धर्मेश रामोत्रा ने निर्माण कार्य का किया निरीक्षण 

महाराणा प्रताप की मूर्ति और अन्य निर्माण कार्य जांचा 




नेक्स्ट न्यूज हिमाचल 

सुंदरनगर 4 अप्रैल (अंसारी) 



सुंदरनगर के प्रवेश पर महाराणा प्रताप चौक के नाम से जाना जाएगा। महाराणा प्रताप की मूर्ति की अनारण होगा और सुंदरनगर के प्रवेश पर महाराणा प्रताप चौक से होगा। इस कार्य 6 अप्रैल बुधवार को मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर और विधायक राकेश जमवाल अनावरण करेंगे। मुख्य मंत्री जय राम ठाकुर महाराणा प्रताप स्मारक, एम.एलएस.एम. कालेज में कलस्टर यूनिवर्सिटी के भवन, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बाल के साइस ब्लाक, प्लाही बाया बीणा सडक़, राजकीय आई.टी.आई. बायस होस्टल भवन का लोर्कापण करेंगे और जड़ोल कांगू डब्लयू.एस.एस. योजना का शिलान्यास करेंगे। इसके उपरांत देवता मेले की शोभायात्रा की अगुवाई करेंगे।   

सोमवार को सुंदरनगर एसडीएम धर्मेश रामोत्रा ने चौक पर किए जा रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान स्थानीय पार्षद नरेश वर्मा भी शामिल हुए। एसडीएम धर्मेश रामोत्रा ने काफी देर तक कार्य का निरीक्षण किया और निर्माण कार्य को लेकर आवश्यक निर्देश भी किए है। गौर हो कि सिनेमा चौक पर बिलजी का तारों के जाच और रेहडिय़ों से भी मुक्ति मिलेगी। चौक पर महाराणा प्रताप की मूर्ति की स्थापना नेशनल हाईवे 21 के किनारे चौक पर स्थापित की है। इसके फर्स पर मारवल बिछाया जा रहा है। इसके चारों तरफ शानदार लोहे के जंगले लगाए गए, बीच में मूर्ति के पिछे बड़ा बोर्ड लगाया गया, जिस पर सुंदरनगर सुंदर अक्षरों में अंकित किया गया है। इस दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा है। साथ बनी लक्ष्मण वाटिका पार्क का भी निर्माण तकरीबन फाइनल है। सडक़ के साथ रेहडिय़ां हटा दी गई है और इस जगह लोगों के बैठने के लिए बैंच भी लगाए गए है। तीन सडक़ों के बीच में चौक पर बने चबूतरे का जीर्णोद्धार का कार्य पूरा हो चुका है। 

प्रशासन द्वारा स्वयं महाराणा प्रताप की मूर्ति स्थापित की गई और निर्माण का कार्य भी करवाया गया है। जानकारी के अनुसार महाराणा प्रताप की मूर्ति की स्थापना पर ही 40 लाख रुपए की राशि व्यय की जा रही हैं। जबकि वाटिका और अन्य निर्माण पर लाखों की राशि का अतिरिक्त खर्च किया जा रहा है। सडक़ के साथ अंडरग्राउंड डस्टबिन को हटा दिए गए है और ट्रांसफार्मर हटा दिया गया है। 

बयान

सिनेमा चौक पर महाराणा प्रताप की मूर्ति की स्थापना की जा रही है। निर्माण कार्य तकरीबन पूरा हो चुका है। चौक का नामकरण कर महाराणा प्रताप चौक के नाम से किया जाएगा। सिके लिए औपचारिकताएं पूरी हो चुकी है।

धर्मेश रामोत्रा एस.डी.एम. सुंदरनगर। 

https://next2newshimachal.blogspot.com/2022/04/6_4.html

https://next2newshimachal.blogspot.com/2022/04/blog-post.html

https://next2newshimachal.blogspot.com/2022/04/6.html

https://next2newshimachal.blogspot.com/2022/03/20-2022.html


About Himachaltoday.in -by Ansari.

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें

If you have any Quary than