हिमाचल सरकार और संगठन में बेहतर तालमेल: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा

 हिमाचल सरकार और संगठन में बेहतर तालमेल: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा

नड्डा ने विधायक राकेश जमवाल को बताया जुझारू और मेहनती विधायक एंव कार्यकर्ता 

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का डैहर पहुंचने पर भव्य स्वागत  



नेक्स्ट न्यूज हिमाचल 

सुंदरनगर, 11 अप्रैल (अंसारी) राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि सरकार और संगठन में बेहतर तालमेल है। जिससे हिमाचल प्रदेश में विकास को गति मिली और जनहित में कार्य किए जा रहे है। 


उन्होंने सोमवार को अपने गृह जिला बिलासपुर के निचली भटेड़ मंदिर रोड सलनु व मंदरी घाट दौरा किया। इस दौरान जगत प्रकाश नड्डा ने सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र के डैहर पहुंचे। सुंदरनगर के डैहर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का भव्य स्वागत प्रदेश भाजपा के महामंत्री और विधायक राकेश जमवाल ने किया है। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश भाजपा के महामंत्री राकेश जमवाल से चर्चा की और इस दौरान क्षेत्र के विकास पर भी टिप्पणी की और सुंदरनगर विधानसभा में किए गए कार्यो का सराहना भी की है। उन्होंने विधायक राकेश जमवाल को जुझारू और मेहनती विधायक एंव कार्यकर्ता बताया है। 

इस अवसर पर विधायक राकेश जमवाल ने कहा कि जगत प्रकाश नड्डा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद भारतीय जनता पार्टी लगातार आगे बढ़ती जा रही है और कई राज्यों के चुनावों में शानदार प्रदर्शन कर जीत हासिल की है।  


गौर हो कि डैहर सांसद के गोद लिए गांव योजना के चलते डैहर को जगत प्रकाश नड्डा ने गोद लिया था और पंचायत में तकरीब 70 लाख की राशि विकास कार्यो पर व्यय की गई है। बता दें कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के वाहनों का काफिला के डैर में प्रवेश करते ही विधायक व प्रदेश भाजपा महामंत्री राकेश जमवाल के नेतृत्व में फूलमालाओं के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों की भीड़ ने जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान डैहर पंचायत के पूर्व प्रधान राजेश धीमान और प्रतिनिधियों में प्रधान कुसुम सोनी, व्यापार मंडल प्रधान मनोहर लाल चडड़ा ने सांसद के गोद लिए गांव डैहर को प्रदान की सहायता पर आभार जताया और स्वागत किया। 

#BJP

#JP Nadda

#BJP President 

#Next2newshimachal

 

About Himachaltoday.in -by Ansari.

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें

If you have any Quary than