महाराणा प्रताप की प्रतिमा के बाद अब डा भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा लगाएंगे सुंदर नगर के विधायक राकेश जमवाल
ठारू गांव में आयोजित कार्यक्रम में विधायक राकेश जमवाल ने की घोषणा
नेक्स्ट न्यूज हिमाचल
सुंदरनगर के जडोल पंचायत के ठारू गांव में आयोजित कार्यक्रम में विधायक राकेश जमवाल ने सुंदर नगर के अंबेडकर नगर वार्ड में बाबा साहेब डा भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा लगाने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि बीते 70 सालो ने सरकार इस गांव को सड़क से नही जोड़ पाई है। प्रदेश में जय राम ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनने के बाद यह संभव हुआ है। उन्होंने कहा सरकार ने प्रदेश में विकास के काम किए है, वही पेंशन की आयु सीमा कम कर 60 साल करके लोगो को सामाजिक सुरक्षा प्रदान भी की है।
गौर हो कि भाजपा द्वारा यह कार्य क्रम सुंदरनगर के डैहर कांगू के सनौह के साथ पोडाकोठी के ठिहकर में भी किया जा रहा है। ठिहकर गांव में भाजपा के प्रदेश अनु सूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष नितेन और मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अमरु राम की अध्यक्षता में यह कार्य क्रम आयोजित किया गया है, और देर शाम को अंबेडकर नगर में भी किया गया है।
0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें
If you have any Quary than