बीमारियों से बचाए पौष्टिक आहार
सुंदर नगर में दो दिवसीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण संपन्न
नेक्स्ट न्यूज हिमाचल
सुंदर नगर
सुंदर नगर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए प्रदेश सरकार और हिमाचल कौशल विकास निगम की योजना के तहत दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन सुंदर नगर के अवैध कर भवन में आयोजित किया गया। हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम योजना के तहत वॉकमैन इंडिया की ओर से डाइट असिस्टेंट जॉब रोल की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस कार्यशाला में प्रशिक्षण कोऑर्डिनेटर और 50 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यशाला की ट्रेनर कुलजीत ने बताया कि इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को विभिन्न प्रकार की बीमारियों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई है।
इससे पहले कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बसन भोई ने कहा कि विभिन्न प्रकार की बीमारियों से बचने के लिए पोस्टिक आहार किस प्रकार उपयोगी है, तथा पौष्टिक आहार का उपयोग करके हम किस प्रकार अपने शरीर को बीमारियों से दूर रख सकते हैं। इस बारे में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। इस कार्यशाला में के आज उनका मुख्य उद्देश्य आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को पौष्टिक आहार के प्रति जागरूक करना है क्योंकि अगर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पंचायत स्तर पर पौष्टिक आहार आहार के प्रति जागरूकता से आगे आकर पंचायत स्तर पर हर गांव वासी को इसकी जानकारी विस्तृत रूप से देती है तो इस प्रदेश में रोगमुक्त करने की दिशा में अहम कदम माना जाएगा।
0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें
If you have any Quary than