ज्योतिबा फुले एक महान समाज सुधारक समाज सेवी लेखक सुंदरनगर में ज्योतिबा फुले की 195वी जयंती का आयोजन किया
नेक्स्ट न्यूज हिमाचल
सुंदरनगर, 11 अप्रैल (अंसारी)
सोमवार को मानव सेवा ट्रस्ट द्वारा संचालित वरिष्ठ नागरिक सुविधा केंद्र सुंदरनगर में ज्योतिबा फुले की 195वी जयंती का आयोजन किया गया। जिसमें ट्रस्ट के संस्थापक प्रकाश बंसल ने ज्योतिबा फुले के जीवन के बारे में प्रकाश डालते हुए कहा कि ज्योतिबा फुले एक महान समाज सुधारक समाज सेवी लेखक और क्रांतिकारी कार्यकर्ता थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन महिलाओं और दलितों के उत्थान में लगा दिया वह हमेशा से ही स्त्रियों को शिक्षा का अधिकार दिलाने और बाल विवाह पर रोक लगाने के लिए काम किया करते थे। सभी वरिष्ठ नागरिको ने ज्योतिबा फुले की तस्वीर पर फूल और माला अर्पित किए हैं। इस दौरान मौजूद सभी वरिष्ठ नागरिकों को मिठाई बांटी गई। वरिष्ठ नागरिकों ने चैस एकैरम बोर्ड खेलने ए नाच. गान मनोरंजन का आनंद लिया।
केंद्र के चेयरमैन सी.आर. बंसल ने सभी बुजुर्गों का धन्यवाद किया और इस जयंती के अवसर पर लाल मन सचिव, हेमराज कोषाध्यक्ष, स्टाफ नर्स कमलेश कुमारी, रत्तनलाल भाटिया, दिलाराम भाटिया, मैनेजिंग कमेटी के अध्यक्ष जगदीश कुमार, याकूब खान, अशोक कुमार, दुर्गादास शामिल रहे।

.jpg)
0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें
If you have any Quary than