सुंदरनगर ग्रीन ने जीती स्वामी विवेकानंद फुटबॉल प्रतियोगिता

सुंदरनगर ग्रीन ने जीती स्वामी विवेकानंद फुटबॉल प्रतियोगिता 

युवाओं को नशे से दूर रहने को किया जागरूक


                                                 Next2News Himachal


अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एमएलएसएम इकाई द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष पर स्वामी विवेकानंद फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इस फुटबॉल प्रतियोगिता को 5-a-side फुटबॉल प्रतियोगिता के रूप में कराया गया। जिसमे सुंदरनगर ग्रीन टीम ने सुंदरनगर रैड टीम का 5-3 से हरा कर जीत हासिल की है।  @Next2News Himachal

प्रतियोगिता का शुभारंभ 8 जनवरी को व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल ने किया था। प्रतियोगिता में लगभग 11 टीमों ने भाग लिया और युवाओं ने इस प्रतियोगिता में बढ़ चढ़कर भाग लिया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष पर हर वर्ष कोई ना कोई खेलकूद प्रतियोगिता करवाती है जिससे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद समाज में युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक करने और युवाओं को नशे से दूर रहने की बात सिखाती है। स्वामी विवेकानंद फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन पर विशेष रूप से एमएलएसएम कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ सीपी कौशल उपस्थित रहे। उन्होंने फुटबॉल की टीमो को संबोधित करते हुए उन्हें खेलों के प्रति जागरूक किया। स्वामी विवेकानंद फुटबॉल प्रतियोगिता में फाइनल मैच सुंदरनगर ग्रीन टीम और सुंदरनगर रेड टीम के बीच हुआ फाइनल मैच के दौरान दर्शकों खिलाड़ियों में उत्साह देखा गया और फाइनल मैच बेहद रोमांचक रहा। फाइनल मैच सुंदरनगर ग्रीन टीम ने कप्तान करण राय के नेतृत्व में 5-3 से जीता है। तनिष्क सिंह कंवर ने पूरी प्रतियोगिता के दौरान आठ गोल करके इस टूर्नामेंट के टॉप स्कोरर के खिताब हासिल किया है।विजेता टीम को ₹3100  और रनर अप रही उप विजेता टीम को ₹2100 का बतौर इनाम भेंट किए है। इस अवसर पर कालेज के प्रधानाचार्य डॉ सीपी कौशल द्वारा सभी खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया है।

About Himachaltoday.in -by Ansari.

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें

If you have any Quary than