सुंदरनगर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा उपमंडल स्तरीय गणतंत्र दिवस
स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों तथा विशेष व्यक्तियों का होगा सम्मान
Next 2News Himachal
सुंदरनगर,11 जनवरी
सुंदरनगर के जवाहर पार्क में 26 जनवरी को हर्षोल्लास के साथ उपमंडल स्तरीय गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा| इस अवसर पर उपमंडलाधिकारी सुंदरनगर धर्मेश रामोत्रा 26 जनवरी प्रातः 11 बजे जवाहर पार्क सुंदरनगर में राष्ट्रीय ध्वज फहराएगें| गणतंत्र दिवस की तैयारियों के संबंध में हुई बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपमंडलाधिकारी सुंदरनगर ने सभी अधिकारियों को कार्यक्रम की तैयारियों को समय रहते पूरा करने के निर्देश दिए।
उन्होंने बताया कि कोविड-19 के कारण गत दो वर्षो के दौरान गणतंत्र दिवस समारोह को रस्म के तौर पर ही मनाया गया। लेकिन वर्तमान में स्थितियां सामान्य होने के कारण इस वर्ष गणतंत्र के इस उत्सव को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। उप मंडलाधिकारी पुलिस, एन.सी.सी, एन.एस.एस इत्यादि दलों के आकर्षक मार्च पास्ट की सलामी लेने के बाद सुंदरनगर वासियों को अपना संदेश देंगे| समारोह में विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा| इस अवसर पर स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों तथा विशेष व्यक्तियों को भी सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल कर देश का नाम रोशन किया है।
https://next2newshimachal.blogspot.com/2023/01/blog-post_9.htmlइस अवसर पर डी एस पी दिनेश कुमार, बी डी ओ, सुरेंद्र ठाकुर, सी डी पी ओ, शिव वर्मा, टी डब्ल्यू ओ धर्मशिला, प्रधान व्यापार मण्डल, स्कूलों के प्रधानाचार्य सहित विभिन्न विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे|
...ansari


0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें
If you have any Quary than