अटल मेडिकल यूनिवर्सिटी के उपकुलपति को सौंपा ज्ञापन
निजी नर्सिंग संस्थान एसोसिएशन में नए पदाधिकारियों को दी जिम्मेदारी
नाहन से सचिन जैन को सौंपी एसोसिएशन की कमान
नेक्स्ट न्यूज हिमाचल
सुंदरनगर 18 फरवरी (अंसारी)
हिमाचल प्रदेश के निजी नर्सिंग संस्थान एसोसिएशन के अध्यक्ष माता पद्मावती नर्सिंग संस्थान नाहन से सचिन जैन के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने समस्याओं को लेकर शुक्रवार को अटल मेडिकल यूनिवर्सिटी के उपकुलपति से मुलाकात की और कुछ मुद्दों को लेकर ज्ञापन सौंपा। श्री साईं नर्सिंग कॉलेज से मुनी लाल चौहान को वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुनी लाल चौहान ने जारी बयान में कहा कि इससे पहले मांगों पर चर्चा की गई है और आगामी रणनीति तय की गई है। उन्होंने कहा कि बैठक में सभी सदस्यों ने अपनी समस्याओं को लेकर चर्चा कर सहमति जताई है। उन्होंने कहा कि बैठक में प्रदेश भर के संस्थानों के सदस्य शामिल हुए।
बैठक में बहुत से महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा के उपरांत एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन एवं विस्तार किया गया है। जिसमें सर्वसम्मति से माता पद्मावती नर्सिंग संस्थान नाहन से सचिन जैन को एसोसिएशन का अध्यक्ष, श्री साईं नर्सिंग कॉलेज से मुनी लाल चौहान को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, नेताजी सुभाष नर्सिंग कॉलेज के विशारद सूद को उपाध्यक्ष, संपत्ति देवी नर्सिंग कॉलेज के चंद्रशेखर को महासचिव, गौतम नर्सिंग कॉलेज हमीरपुर के रजनीश गौतम को संयुक्त सचिव, सवाकर नर्सिंग कॉलेज सरकाघाट के अतुल शर्मा को कोषाध्यक्ष और लॉर्ड महावीर नर्सिंग कॉलेज नालागढ़ से डॉक्टर आशिमा जैन को एसोसिएशन का कोऑर्डिनेटर चुना गया है।
0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें
If you have any Quary than