हिमाचल में सरकार बनाने में निर्दलीय निभाएंगे अहम भूमिका
भाजपा के पूर्व मंत्री रूप सिंह ठाकुर के बेटे भाजपा के बागी निर्दलीय प्रत्याशी अभिषेक ने जताया दावा
नेक्स्ट न्यूज समाचार
हिमाचल की सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र से बतौर निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले भाजपा के बागी अभिषेक ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में सरकार बनाने में निर्दलीय इस बार अहम भूमिका निभाएंगे। जीत का दावा जताते हुए अभिषेक ठाकुर ने कहा कि गत रोज तक उन्होंने प्रत्येक गांव व बूथ स्तर से फीडबैक ली। जिसमें यह परिणाम स्पष्ट रूप से सामने आया कि सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र में इस बार जनता ने उन्हें अपना बहुमूल्य समर्थन दिया है।
यह बात प्रदेश के सभी प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, सोशल मीडिया और सीआईडी ने भी सुंदरनगर विधानसभा सीट को आजाद प्रत्याशी के पक्ष में बताया है और साथ ही इस बार जो रुझान सामने आ रहे है। उससे यह स्पष्ट है कि इस बार की सरकार के गठन में निर्दलियों की मुख्य भूमिका रहने वाली है।
अभिषेक ठाकुर ने अपने सभी समर्थकों, कार्यकर्ताओं और विधानसभा के प्रत्येक मतदाता को इस जीत पर अग्रिम बधाई दी है। और साथ ही कहा है कि यह जीत अकेली मेरी नहीं बल्कि सभी जुझारू कार्यकर्ताओं की जीत होगी।
नेक्स्ट न्यूज के लिए परवेज अंसारी की रिपोर्ट


0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें
If you have any Quary than