कांग्रेस के दौर में हुआ एस.सी समाज का शोषण -डा. सिकंदर

 कांग्रेस के दौर में हुआ एस.सी समाज का शोषण 

राज्य  सभा सांसद डा. सिकंदर कुमार ने कांग्रेस पर जड़े आरोप

पहली बार देश भर में एक साल में हिमाचल विश्वविद्यालय में हुई 211 नियुक्तियां 




नेक्स्ट न्यूज़ हिमाचल

8 मई 2022 सुंदरनगर  (अंसारी) 



राज्य सभा सांसद डा. सिकंदर कुमार ने कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि देश में कांग्रेस सरकारों के दौर में एस.सी समाज का शोषण हुआ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस परिवार की पार्टी है और कांग्रेस परिवार से बाहर कोई कुछ बना तो लोकतंत्र खतरे में बताने लगते है। उन्होंने सुंदरनगर में आयोजित कार्यक्रम में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि गरीब आदमी देश राष्ट्रपति बन गया, देश तक सुरक्षित होता, जब इनके परिवार का कोई सदस्य बनता। यह कांग्रेस की कार्यशौली होगी, नेहरू, इंदिरा, इसके बाद राजीव, फिर सोनिया और राहुल फिर प्रियंका, लेकिन मोदी के बाद कोन बनेगा, किसी को पता नहीं, लोक तंत्र यहां सुरक्षित है। 



कांग्रेस ने एस.सी समाज को लूटा है। उन्होंने कहा कि भाजपा वो पार्टी है अगर कार्यकर्ता इमादारी पार्टी की सेवा करता है तो इस पार्टी में अपनी मेहतन से कंकर से शंकर बन जाता है। उन्होंने कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस का बयान आया कि लोकतंत्र खतरे में है, उन्होंने टिप्पणी करते हुए कहा कि जब भी अपने पारिवार से बाहर कोई कुछ बन गया तो लोकतंत्र खतरे में है। लोकतंत्र खतरे में कैसे जब चाय बेचने वाला प्रधानमंत्री बन गया तो लोकतंत्र खतरे आता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में जहां एक ओर  प्रत्येक राज्य का विकास हो रहा है वहीं दुनियाभर में भारत की अलग पहचान बन रही है। उन्होंने विश्वविद्यालय की चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा के दौर में हिमाचल विश्वविद्यालय में डा. सिंकदर के उपकुलपति के दौर में 12 नए डिपार्टमेंट खोले गए और पहली बार देश भर में एक साल में 211 नियुक्तियां की गई। 

About Himachaltoday.in -by Ansari.

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें

If you have any Quary than