27 से 29 जून तक मंडी के कई भागों में भारी वर्षा व तूफान की येलो चेतावनी
नेक्स्ट न्यूज हिमाचल
हिमाचल में इस दिन से बदलेगा मौसम, छह जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने हिमाचल प्रदेश में चार दिनों तक मौसम खराब रहने के आसार जताए हैं। प्रदेश में 26 जून से मौसम में बदलाव आने की संभावना है। विभाग ने 28 व 29 जून को प्रदेश के अधिकतर भागों में बारिश की संभावना जताई है। कुछ भागों में अंधड़ चलने का अलर्ट भी जारी किया गया है। 29 जून को प्रदेश में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। यह अलर्ट चंबा, कांगड़ा, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर जिले के लिए जारी हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र ने 28 जून के बाद ही प्रदेश में मानसून के प्रवेश करने का पूर्वानुमान जताया है। उधर, आज शिमला समेत प्रदेश के अन्य भागों में मौसम साफ बना हुआ है। धूप खिलने से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। अधिकतम तापमान के साथ-साथ न्यूनतम तापमान भी बढ़ गया है। मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में शनिवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंच गया है। न्यूनतम तापमान शिमला में न्यूनतम तापमान 17.4, सुंदरनगर 18.8, भुंतर 17.1, कल्पा 11.0, धर्मशाला 21.2, ऊना 20.4, नाहन 23.0, केलांग 9.0, पालमपुर 18.5, सोलन 17.0, मनाली 13.4, कांगड़ा 21.3, मंडी 20.6, बिलासपुर 22.0, हमीरपुर 19.3, चंबा 20.1, डलहौजी 18.1, कुफरी 15.5, रिकांगपिओ 15.3, धौलाकुआं 21.3, जुब्बड़हट्टी 20.6 और पांवटा साहिब में 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान शुक्रवार (डिग्री सेल्सियस में) क्षेत्र अधिकतम बिलासपुर 36.5 कांगड़ा 35.9 हमीरपुर 35.9 ऊना 35.4 चंबा 33.7 धर्मशाला 32.5 सोलन 32.0 कल्पा 27.1 शिमला 26.4 केलांग 22.1
मंडी, 25 जून।
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण मंडी के अध्यक्ष एवं उपायुक्त अरिंदम चौधरी ने बताया कि मौसम विज्ञान केंद्र शिमला द्वारा 27 से 29 जून तक मंडी जिले के कुछ स्थानों पर भारी वर्षा व तूफान की येलो चेतावनी जारी की है। उन्होंने मौसम पुर्वानुमान के अनुसार ग्रीष्म ऋतु के दौरान जिले में होने वाली बारिश व तूफान की आशंका के दृष्टिगत सभी नागरिकों व पर्यटकों से नदी-नालों के किनारे न जाने व अपने घरों में सुरक्षित स्थानों पर रहने का आग्रह किया है। हिमाचल में बदलेगा मौसम, छह जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ।
उन्होंने लोगों से अपील की कि खराब मौसम में अनावश्यक तौर पर घरों से न निकलें, सुरक्षित स्थानों पर रहें और किसी प्रकार का जोखिम न उठाएं ।
उपायुक्त ने समस्त पंचायत प्रधानों, गैर सरकारी संगठनों, ट्रैकर्स एवं नागरिकों से भी अनुरोध किया है कि वे इस बारे लोगों को जानकारी प्रदान करें ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके ।
उन्होंने आग्रह किया कि किसी भी प्रकार की आपदा घटना की स्थिति में तत्काल जिला आपदा प्रबंधन परिचालन केंद्र के दूरभाष नम्बर 01905-226201,202,203,204 अथवा टोल फ्री 1077 नम्बर पर सूचित करें ।


0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें
If you have any Quary than