खो खो खेल में राष्ट्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर खिलाडियोंं का सम्मान
प्रदेश खो खो संघ के प्रदेशाध्यक्ष अभिषेक ठाकुर ने किया सम्मान
सुंदर नगर को जल्द मिलेगी खो खो खेल के लिए उपयोग होने वाली मैट
खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और प्रदेश खेल मंत्री राकेश पठानिया से करेगे मांग
नेक्स्ट न्यूज हिमाचल
ब्यूरो, सुंदरनगर 10 जुलाई
सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र के खो खो खेल राष्ट्रीय खिलाडिय़ों के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें हिमाचल प्रदेश खो खो संघ के प्रदेशाध्यक्ष अभिषेक ठाकुर ने बतौर मुख्यअतिथि शिरकत की और सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी सम्मानित किए। समारोह में खो खो खेल में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्तर पर अपना व प्रदेश का नाम रोशन कर आरक्षित 3 प्रतिशत खेल कोटे के अंतर्गत विभिन्न सरकारी विभागों में नियुक्तियां प्राप्त करने वाले खिलाड़ी शामिल हुए।
इस अवसर पर मुख्याथिति अभिषेक ठाकुर ने संबोधित करते हुए कहा कि खो खो खेल के लिए उपयोग होने वाली मैट को सुंदर नगर विधानसभा क्षेत्र की पंचायत में उपलब्ध करवाने के लिए वे प्रयासरत है और इसके लिए वे जल्द ही खेल मंत्री भारत सरकार अनुराग ठाकुर और हिमाचल प्रदेश खेल मंत्री राकेश पठानिया से मुलाकात कर आग्रह करेंगे। उन्होंने खेल हमारे जीवन का विभिन्न अंग है, खेल जहां हमारे शरीर को तंदुरुस्त रखने का काम करने के साथ हमारे भविष्य को भी सुरक्षित करने में सक्षम हो रहा है और अगर हम खो खो खेल की बात करें तो यह खेल हर जगहए हर स्कूल व गली गली बिना संसाधनों के खेला जाने वाला खेल है तथा रोजगार के अपार संभावनाओं को देखते हुए उन्होंने सुंदर नगर विधानसभा क्षेत्र के युवाओं से आवाहन किया है कि वे खेलों में बड़ चढ़ कर भाग ले और अगर नवजवानों को किसी प्रकार की बाधा का सामना करना पड़े तो वे उसके समाधान के लिए सदैव तत्पर है।
समारोह में यह लोग रहे मौजूद
इस अवसर पर प्रदेश खो खो एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एल आर वर्मा, प्रदेश खो खो एसोसिएशन के संयुक्त सचिव, लक्ष्मी चंद, प्रदेश खो खो संघ के तकनीकी अधिकारी सूरज ठाकुर, नवीन नड्डा, बिमला ठाकुर, भानू, अनिता शर्मा, रविंद्र, गोपाल वर्मा सचिव सुकेत मंच, आदित्य गौतम युवा मोर्चा अध्यक्ष सुकेत मंच, दिनेश शर्मा मीडिया प्रभारी सुकेत मंच, विवेक गुप्ता सचिव आदि मौजूद रहे।
https://youtu.be/mN2Q09Ut4Gg
(अंसारी)


.jpg)
0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें
If you have any Quary than