फंदे पर लटकी मां और अढ़ाई साल की बेटी के मामले में पति, सास और ससुर गिरफ्तार

फंदे पर लटकी मां और अढ़ाई साल की बेटी के मामले में पति, सास और ससुर गिरफ्तार 

बहन और पिता ने लगाया डिंपल और बेटी की हत्या का आरोप 

नीच जात की बता कर करते थे प्रताडि़त, पति का था दूसरी महिला से चक्कर  


नेक्स्ट न्यूज हिमाचल 

सुंदरनगर, 9 जुलाई (अंसारी) 


सुंदरनगर के छात्तर गांव में 22 वर्षीय महिला के अढ़ाई साल की बेटी को फंदे पर लटका कर स्वयं पंखे से फंंदा लगा कर जीवन लीला समाप्त करने के मामले में मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष के खिलाफ पुलिस को शिकायत की है। डीएसपी सुंदरनगर को दी शिकायत में मृतका की बहन लता देवी और मामा केहर सिंह ने आरोप लगाए गए हैं कि पति विनय कुमार, ससुर कृष्ण चंद और सास रीता देवी ने उनकी डिंपल और उसकी अढाई वर्ष की बच्ची की हत्या की है। आरोप लगाया कि नीच जात की बता कर प्रताडि़त करते थे, पति का दूसरी महिला से चक्कर था। आरोप लगाया कि डगोली वर्ग की डिंपल की कोली वर्ग के ससुराली अपने समुदाय के कार्यक्रम में जाने और धाम तक में सबके साथ बैठने की मनाही थी। उसके साथ बहुत घटिया बर्ताव किया जाता था। 

शनिवार को सुंदरनगर अस्पताल के शव गृह में मायके पक्ष की ओर से भारी संख्या में महिलाओं और पुरुषों ने रोष जताया और न्याय की गुहार लगाने को लेकर पुलिस से मांग उठाई है। पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को आश्वासन देकर मामले को शांत किया है। मायके पक्ष की मांग है कि हत्या के मामले में संलिप्त तमाम लोगों की निशानदेही कर कड़ी कार्रवाई की जाए और उनके बयान दर्ज करके न्याय दिलाया जाए। 

इधर, शनिवार को सुंदरनगर नागरिक अस्पताल में मृतक का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया गया और पुलिस ने शिकायत आने पर मृतका के पति व सास. ससुर को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ  मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 


पुलिस को दी गई शिकायत में मृतका के पिता तुलसी राम पुत्र स्व. नरपत राम गांव स्यांजी तहसील बल्ह और मृतका की बहन लता देवी ने कहा कि डिम्पल और विनय कुमार ने चार साल वर्ष पहले अपनी मर्जी से विनय कुमार पुत्र कृष्ण लाल गांव छातर के साथ कोर्ट मैरिज की थी। लेकिन शादी के एक वर्ष बाद ही इसकी बेटी डिम्पल को उसके ससुराल में सास, ससुर व पति ने मानसिक तौर पर परेशान करना शुरु कर दिया और बेटी को मायके भी नहीं आने देते थे। मृतका का पति विनय अपनी पत्नी डिम्पल के साथ मारपीट भी करता था और उसका किसी दूसरी लडक़ी के साथ भी अवैध संबध थे। जिस कारण इसकी बेटी डिम्पल मानसिक तौर पर प्रताडि़त की जा रही थी। एक दिन पहले भी डिम्पल नें अपनी बड़ी बहन लता देवी को फोन कर बताया कि उसके विनय ने उसके साथ मारपीट की थी और अगुंठा से उसका गला भी दबाया था। पहले भी पति के दोस्त ने उसे बचाया था। उन्होंने डिंपल ने दोहती प्रियान्सी के साथ जो कदम उठाया है उसका जिम्मेदार दामाद विनय, उसकी सास रीता देवी व ससुर कृष्ण चन्द है। इस संबंध में सुंदरनगर डीएसपी दिनेश कुमार ने कहा कि डिंपल के पिता और बहन की शिकायत मिलने पर पुलिस ने मृतका के पति व सास ससुर को हिरासत में लेकर धारा 306 व 34 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी और आगामी कार्यवाही के लिए जल्द ही तीनों को सुंदरनगर न्यायालय में पेश किया जाएगा।


About Himachaltoday.in -by Ansari.

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें

If you have any Quary than