सलापड, ध्वाल व हरनोडा के छात्रों का एनटीपीसी कोलडैम शैक्षणिक भ्रमण
नेक्स्ट न्यूज हिमाचल
सुंदरनगर, 9 जुलाई (अंसारी)
एनटीपीसी कोलडैम स्टेशन द्वारा नैगम सामाजिक दायित्व के तहत आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में परियोजना प्रभावित राजकीय वरिष्ठ विद्यालय सलापड़, ध्वाल व हरनोड़ा में अध्ययनरत कक्षा जमा एक और जमा दो के छात्रों के लिये कोलडैम पावर स्टेशन का शैक्षणिक दौरा आयोजित किया गया। इस दौरे में लगभग 260 छात्रों ने भाग लिया। छात्रों ने कोलडैम स्टेशन के सभी अवयवों का भ्रमण किया। इस दौरे का मूल उद्वेश्य एनटीपीसी परियोजना से प्रभावित दूर-दराज के गांवों में रहने वाले छात्र-छात्राओं को एनटीपीसी द्वारा पानी से ऊर्जा उत्पादन के बारे में जानकारी उपलब्ध करवाना रहा। छात्रों ने इस दौरे का भरपूर आनंद लिया।

0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें
If you have any Quary than