विशेष बच्चो की आई.टी.आई. में 11 से होगी राज्य स्तरीय एथलेटिक मीट

 विशेष बच्चो की आई.टी.आई. में 11 से होगी राज्य स्तरीय एथलेटिक मीट




नेक्स्ट न्यूज हिमाचल

सुंदरनगर, 9 जुलाई (अंसारी) 



हिमाचल प्रदेश की सुंदरनगर में विशेष योगिता के बच्चों की एकमात्र राजकीय आईटीआई में राज्य स्तरीय एथलेटिक मीट का आयोजन किया जाएगा। संस्थान के प्रिंसिपल इंजीनियर आदित्य रैना ने जारी बयान में कहा कि तकनीकी शिक्षा की आई टी आई की राज्य स्तरीय सांस्कृतिक एवं एथलेटिक मीट पुरुष और महिला वर्ग का आयोजन 11 से 16 जुलाई के बीच में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि महिला कल्चर और एथलेटिक मीट का शुभारंभ सुंदरनगर विधायक राकेश जमवाल द्वारा 11 जुलाई को किया जाएगा। जबकि समारोह का समापन निदेशक तकनीकी शिक्षा विभाग विवेक चंदेल द्वारा किया जाएगा। इस कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों में ग्रुप सांग, सोलो सांग ग्रुप डांस और एथलेटिक्स में लांग जंप, हाई जंप शॉट पुट जैबलिन थ्रो आदि स्पर्धाओं का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा पुरुष वर्ग की प्रतियोगिता का शुभारंभ तकनीकी शिक्षा विभाग संयुक्त निदेशक द्वारा 14 जुलाई को किया जा सकता है और समापन एसडीएम धर्मेश कुमार द्वारा 16 जुलाई को किया जाएगा।  

About Himachaltoday.in -by Ansari.

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें

If you have any Quary than