सुंदरनगर व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह
विधायक राकेश जम्वाल ने व्यापार मण्डल को दिलाई शपथ
नेक्स्ट न्यूज ब्यूरो :
सुंदरनगर, 1 दिसंबर :
व्यापार मंडल सुंदरनगर के नवनिर्वाचित प्रधान व पदाधिकारियों सहित कार्यकारिणी सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह बुधवार को यहां भोजपुर स्थित श्री गोपाल मंदिर परिसर में आयोजित किया गया।
इस अवसर पर विधायक राकेश जम्वाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। जबकि प्रदेश व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेंद्र गोयल इस समारोह में वशिष्ठ अतिथि थे। विधायक राकेश जम्वाल ने दीप प्रज्जवलित करते समारोह का शुभारंभ किया।
यह रहा है राज्य अध्यक्ष की नीति पर विवाद
राज्य अध्यक्ष सुमेश शर्मा की नीति पर विवाद रहा है कि सुमेश के नेतृत्व में व्यापार मंडल का गठन किया गया। जबकि इससे एक माह पहले ही सुकेत सुंदर नगर व्यापार मंडल का सुंदर नगर के 1000 के करीब व्यापारी सदस्यों ने गठन किया था
जिसे दरकिनार कर व पांच किलोमीटर के दायरे मे एक व्यापार मण्डल की शर्त को दोहरे मापदंड अपनाते हुए 561 सदस्यों की कार्यकारिणी बनाई है जिसे विधायक राकेश जम्वाल ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई है
विधायक राकेश जम्वाल ने इनको दिलाई शपथ
व्यापार मंडल के प्रधान प्रवीण अग्रवाल सहित वरिष्ठ उपप्रधान संदीप कुमार वैक्टर व अनिल सूद, उपप्रधान अमित शर्मा व प्रवीण खुल्लर, संगठन महामंत्री धर्मपाल अवस्थी, महासचिव नवीन महाजन, सह-सचिव रमेश कुमार सैणी, लेख राज शर्मा व इंद्र कुमार, प्रचार सचिव विजय कुमार शर्मा, सह प्रचार सचिव कमल किशोर व कोषाध्यक्ष शिव कुमार भल्ला को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।
प्रदेश व्यापार मंडल वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेंद्र गोयल ने इनको दिलाई शपथ
जगदेव पल्टा, संजय कुमार, वरूण सूद, सुमित पठानिया, देवेश गुप्ता, सार्थक सेन, दीपक शर्मा, ललित कुमार, शिव कुमार, मनजीत सिंह, निखिल मल्होत्रा, भीष्म रहेजा, उमेश गुप्ता, हरीश कुमार, अरूण सैणी, रजत सैणी, मोहित सोनी, रोहित उप्पल, अमृतपाल सिंह, देवानंद, दीपक कुमार कैला, मोहन शर्मा, सुरेंद्र ढींगरा, राजेंद्र गुप्ता, पुनीत शर्मा, अक्षय कौशल, संजय गुप्ता व सन्नी आहूजा ने शपथ ली है।
यह लोग रहे मौजूद
इस अवसर पर नगरपरिषद के प्रधान जितेंद्र शर्मा, पार्षद नरेश वर्मा, डैहर के व्यापार मंडल प्रधान मनोहर लाल चढ्डा सहित विभिन्न सामाजिक तथा धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधि भी वहां मौजूद थे।
0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें
If you have any Quary than