बाढो रोहाडा में बड़ेहच और ब्राहोग मैहप में बनेगा प्राथमिक पाठशाला का भवन

  बाढो रोहाडा  में  बड़ेहच और  ब्राहोग मैहप में बनेगा प्राथमिक पाठशाला का भवन

चरखड़ी में डेढ करोड के विकास कार्यो को शिलान्यास 

सुंदरनगर 3 दिसम्बर 

          सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र चरखड़ी में एक दिवसीय दौरा किया और इस दौरान उन्होंने डेढ करोड़ की राशि के स्कूल के भवानों और पेयजल योजना का शिलान्यास किए है। इस अवसर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के निर्देशानुसार क्षेत्र के विकास कार्यो को लेकर प्राथमिकता पर कार्य किए जा रहे है। इसके लिए बजट भी उपलब्ध किया गया है। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत बाढो रोहाडा राजकीय प्राथमिक पाठशाला बड़ेहच के 10 लाख 50 हजार की लागत की भवन शिलान्यास, पंचायत प्रेसी में राजकीय माध्यमिक पाठशाला ब्राहोग मैहप के 10,54,965 लागत के भवन का शिलान्यास तथा फेगल में 88 लाख 50 हजार लागत के प्रदेश जल शक्ति विभाग पेयजल योजना और एक अन्य फेगल में 35 लाख 50 हजार लागत पेयजल योजना का शिलान्यास किया है।  


यह पदाधिकारी रहे उपस्थित 

इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष हरिसिंह, चेतन गुलेरिया जिला परिषद सदस्य, सोशल मीडिया जिला संयोजक घनश्याम वर्मा, प्रधान परशराम, नेत्र सिंह, मोतीराम, उप प्रधान गोविन्द, दुनीचद, केशव राम, गीताराम, पूर्व प्रधान सुरेश, विमला, दुली देवी, बी.डी.सी. सदस्य मीरा देवी, कार्यकर्ता जय चंद, पिताम्वर, ज्ञान, झावेराम, हरिश, जितेन्द्र, तुला राम, चुनीलाल, बोधराज मौजूद रहे। 

About Himachaltoday.in -by Ansari.

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें

If you have any Quary than