धर्मांतरण रोकने के लिए बने कडा कानून बनाए सरकार

 धर्मांतरण रोकने के लिए बने कडा कानून बनाए सरकार 


विश्व हिंदू परिषद के प्रांत अध्यक्ष लेख राज ने सांसदों से की मांग 


नेक्स्ट न्यूज ब्यूरो

सुंदरनगर 3 दिसम्बर 

विश्व हिंदू परिषद के प्रांत अध्यक्ष लेख राज राणा ने हिमाचल के सभी सांसदों से शिष्टाचार भेंट की और प्रदेश में धर्मातरण को लेकर चर्चाएं की है। प्रांत अध्यक्ष लेख राज राणा ने यह भेंट विश्व हिंदू परिषद की सांसद संपर्क योजना के अंतर्गत की है।     


                                                              उन्होंने शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद एवं हिमाचल प्रदेश भाजपा प्रांत अध्यक्ष सुरेश कश्यप और मंडी की सांसद प्रतिभा सिंह, कांगड़ा के सांसद किशन कपूर के साथ भी भेंट की है।                                                                                            उन्होंने सांसद संपर्क योजना के तहत कई मुद्दों पर जैसे धर्मांतरण रोकने के लिए पूरे देश में राष्ट्रीय स्तर पर कड़ा कानून बनाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जो लोग धर्म परिवर्तन करते हैं उनके जातीय, आधार पर मिलने वाली सभी सुविधाओं को निरस्त करने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर कानून बने। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान व बंगला देश में अल्पसंख्यक हिन्दू समाज की सुरक्षा सुनिश्चित करन, हिंदू मंदिर व हिंदू धर्मस्थल सरकारी नियंत्रण से मुक्त करने की मांग पर चर्चा की है। उन्होंने कहा कि इन विषयो को लेकर राष्ट्रीय स्तर कानून बनाने की मांग को लेकर प्रांतों की संपर्क टोलियों के कार्यकर्ता अपने प्रान्त के सांसदों से संपर्क कर रहे हैं। इसी कडी में हिमाचल प्रान्त की संपर्क टोली भी अपने सांसदों से संपर्क किया है। इस अवसर पर प्रान्त संपर्क प्रमुख गोविंद ठाकुर व प्रान्त संगठन मंत्री नीरज दिनोरिया भी मौजूद रहे। 

About Himachaltoday.in -by Ansari.

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें

If you have any Quary than