तीसरे विकल्प के लिए तैयार हो गया हिमाचल
स्थापना दिवस पर मंहगाई रोकने में सरकार को बताया नाकाम
आम आदमी पार्टी के साथ जुड रहे लोग
नेक्स्ट न्यूज ब्यूरो
सुंदरनगर आम आदमी पार्टी ने स्थापना दिवस पर सरकार पर मंहगाई रोकने में सरकार नाकाम बताया है। बीबीएमबी कालोनी में आयोजित स्थापना दिवस के समारोह में सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र के आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष चमन लाल शर्मा ने अध्यक्षता की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हिमाचल तीसरे विकल्प के लिए तैयार हो गया है। आम आदमी पार्टी के साथ महिला वर्ग ज्यादा से ज्यादा संख्या में जुड़ रहा है। इसके पीछे मुख्य कारण देश में बढ़ रही महंगाई है और महंगाई से तंग आकर आम जनता पूरी तरह से त्रस्त है और तीसरे विकल्प की तलाश में आम आदमी पार्टी के साथ भारी संख्या में जुड़ रहे हैं।
आम आदमी पार्टी के स्थापना दिवस पर समारोह में भाग लेते कार्यकर्ताउन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव 2022 में हिमाचल प्रदेश के सभी विधानसभा सीटों पर आम आदमी पार्टी अपने प्रत्याशी उतारेगी और निश्चित तौर पर हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनना संभव है। जहां पर दिल्ली मॉडल की तर्ज पर हिमाचल की जनता को तमाम तरह की सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय नेता एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हिमाचल प्रदेश का जल्द ही दौरा करेंगे और आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों से रूबरू होंगे। उन्होंने कहा कि वर्तमान में हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी का विस्तार दिनों दिन बढ़ता जा रहा है और बढ़ रहा है लोगों की तादाद आम आदमी पार्टी के साथ जुडऩे में बढ़ रही है । इसमें युवा और महिला वर्ग की संख्या ज्यादा है। क्योंकि वर्तमान की केंद्र और प्रदेश की भाजपा की डबल इंजन की सरकार कहलाने वाली सरकारों ने देश की हर वर्ग के साथ छल कपट करके राजनीति में आई है और एक भी चुनावी वादा अभी तक पूरा नहीं किया है। चाहे रोजगार देने की बात हो महिला सशक्तिकरण करने की बाद हो भ्रष्टाचार उन्मूलन देश को बनाने की बात हो या अन्य कोई दूसरा और मुद्दा हो ।
देश और प्रदेश का हर वर्ग वर्तमान की डबल इंजन की सरकार से पूरी तरह से हताश है और महंगाई चरम सीमा पर है। बेरोजगारी पर सरकार का कोई नियंत्रण नहीं है। महिलाओं के साथ अत्याचार और उत्पीडऩ के मामले दिनों दिन बढ़ते जा रहे हैं। जिसके चलते सरकार की गलत नीतियों से समाज का हर वर्ग त्रस्त होकर रह गया है और तीसरे विकल्प में आम आदमी पार्टी के साथ जुडक़र अपना विश्वास जता रहा है। स्थापना दिवस के अवसर पर आम आदमी पार्टी के सुंदरनगर से विमला देवी सूरज देवी कृपाराम रमेश ज्यूनी देवी मधु कुमारी राजकुमारी चंदेल इस अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में भीम सिंह डोगरा संतराम प्रधान हेतराम मनीष कुमार मनीष कुमार योगेश शर्मा उमेश गौतम गांधी विकास राजेंद्र गौतम हेमराज शर्मा शकील अख्तर गौरव शर्मा और समेत अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें
If you have any Quary than