_सुंदरनगर में सोहन लाल ठाकुर ने भाजपा पर जड़ा तंज
_जनता का ध्यान बांटने को बीजेपी कर रही ओछी राजनीति
नेक्स्ट न्यूज समाचार।
सुंदरनगर।
हिमाचल कांग्रेस पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सोहन लाल ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा जो पूर्व भाजपा की सरकार ने बिना किसी बजट के प्रावधान के और बिना किसी सृजित किए गए पदों के दफ्तरों को डिनोटिफाइड करने का कांग्रेस सरकार के फैसले का स्वागत किया है।
उन्होंने कहा कि पूर्व की भाजपा सरकार ने अपने राजनीतिक फायदे के लिए चुनाव देख कर फैसले लिए। उन्होंने कहा कि जय राम ठाकुर की सरकार ने प्रदेश की जनता की आंखों में धूल झोंकने के लिए अनावश्यक रूप से प्रदेश के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में दफ्तर खोल डाले थे। उन्होंने कहा है कि वर्तमान कांग्रेस सरकार में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का यह निर्णय सार्थक है।
इस फैसले से जहां एक ओर हिमाचल की आर्थिकी को मजबूती मिलेगी । वहीं दूसरी ओर कर्ज में डूबा हिमाचल को भी उभारने में यह कदम सराहनीय रहेगा । उन्होंने कहा कि अपनी करनी को छुपाने के लिए अब भाजपा के पदाधिकारी धरना प्रदर्शन करके आम जनता का ध्यान बांटने की ओछी राजनीति कर रही है। लेकिन प्रदेश की जनता ने भाजपा को पूरी तरह से नकारा है और वर्तमान की कांग्रेस सरकार की नीतियों के ऊपर अपनी विश्वास की मोहर लगाई है। कहा कि जो भी चुनावी वादे कांग्रेस पार्टी ने सत्ता में आने के लिए किए हैं। हर वादे को कांग्रेस पार्टी की सरकार प्राथमिकता के आधार पर चरणबद्ध तरीके से पूरा करके प्रदेश की जनता के विश्वास के ऊपर खरा उतरेगी और यह प्रदेश की जनता भी भलीभांति जानती है। कहा है कि अब भाजपा का तंबू धीरे-धीरे प्रत्येक प्रदेश से उखड़ता जा रहा है और इसका आने वाले 2024 के लोकसभा चुनावों में देश से सूपड़ा साफ होगा। पूर्व की भाजपा सरकार की गलत नीतियों की वजह से आज हिमाचल कर्ज के तले इस तरह डूब चुका है कि कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश को कर्ज से उभारने के लिए जो अंधाधुंध खोले के दफ्तरों को डिनोटिफाइड करने का निर्णय लिया है। यह कदम भविष्य में कारगर साबित होगा और उसके आने वाले समय में सार्थक परिणाम देखने को मिलेंगे । कहा कि जल्द ही कैबिनेट का गठन होते ही सबसे पहले पुरानी पेंशन बहाली की पहले चुनावी वादे को पूरा करके प्रदेश के कर्मचारियों के साथ कांग्रेस पार्टी की सरकार विश्वास दिलायेगी और अन्य राज्यों की तर्ज पर हिमाचल में भी ओल्ड पेंशन स्कीम बहाल करके एक ऐतिहासिक पहल कांग्रेस पार्टी की सरकार करेगी।
नेक्स्ट न्यूज के लिए परवेज अंसारी।
0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें
If you have any Quary than