सुंदरनगर के साई गांव ने शहीद का किया सम्मान।
नेक्स्ट न्यूज समाचार।
सुंदरनगर।
सुंदरनगर उपमंडल के तहत साई गांव में भव्य कार्यक्रम में कारगिल में शहीद हुए देश के सपूत जगदीश कुमार की मूर्ति स्थापित की गई है।
22 साल के बाद परिवार और जन सहयोग से बिना सरकारी मदद से यह संभव हो पाया। शहीद को यह सम्मान प्राप्त होने पर क्षेत्र में भारी उत्साह देखा गया। मूर्ति का लोकार्पण आर्मी भर्ती निदेशक कर्नल ए.एस. नाथ ने किया।
इस अवसर पर शहीद के परिवार उनके पिता गंगा राम, माता कौला देवी, भाई रमेश सहित कई पूर्व फौजी औऱ ग्रामीण शामिल हुए। मुख्य अतिथी ने इस मौके पर विधिवत तरीके से मूर्ति का लोकार्पण किया। इस मौके पर शहीद के पिता गंगा राम ने भावुक होते हुए कहा कि आज 22 सालों के बाद परिवार औऱ जन सहयोग से इस मूर्ति का निर्माण कर देश पर जान कुर्बान करने वाले को सम्मान मिला है। इस मौके पर मुख्य अतिथि ए.एस. नाथ ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि शहीद जगदीश का बलिदान पर पूरे मंडी जिला को गर्व है।
इस मौके पर काग्रेस के वरिष्ठ नेता ब्रह्म दास चौहान, मेजर सूबेदार दुर्गा दास सहित कई जगहों से आये पूर्व सैनिकों ने शिरकत की है।
....परवेज अंसारी
0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें
If you have any Quary than